Home देश महाराष्ट्र के मंत्री ने पीएम मोदी को बताया ‘भारत की आत्मा’ कहा-...

महाराष्ट्र के मंत्री ने पीएम मोदी को बताया ‘भारत की आत्मा’ कहा- वह अजेय हैं

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंबई. महाराष्ट्र के मंत्री सुरेश खाडे ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘देश की आत्मा’ हैं, जो लोगों के दिलों में बसते हैं और वह ‘अजेय’ हैं. एनसीपी के नेता जयंत पाटिल की टिप्पणी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा की. राज्य के सामाजिक न्याय मंत्री शनिवार को मुंबई से करीब 360 किलोमीटर दूर पंढरपुर में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.

पाटिल ने दावा किया था कि राज्य के बारामती क्षेत्र से राकांपा प्रमुख शरद पवार और उनके परिवार के सदस्यों को हराना असंभव है. पाटिल ने कहा था कि सूरज पश्चिम से उग सकता है लेकिन बारामती में पवार परिवार के लिए राजनीतिक हार संभव नहीं है.

खाडे ने कहा, ‘(प्रधानमंत्री नरेंद्र) मोदी देश की आत्मा हैं. वह अजेय हैं. (पूर्व प्रधानमंत्रियों) अटल बिहारी वाजयेपी और इंदिरा गांधी ने अपने समय में चुनाव में हार का सामना किया था, लेकिन मोदी कभी नहीं हारेंगे.’ उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी भी चुनाव हार गए थे.

हालांकि, यह तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है, क्योंकि पार्टी के दिग्गज नेता ने 1977 और 2014 के बीच हर लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है. आडवाणी ने 2019 का आम चुनाव नहीं लड़ा था.