Home नौकरी Dogra Regiment Recruitment 2022: डोगरा रेजीमेंट में एलडीसी सहित इन पदों पर...

Dogra Regiment Recruitment 2022: डोगरा रेजीमेंट में एलडीसी सहित इन पदों पर निकली भर्ती, जानें चयन प्रक्रिया

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Dogra Regiment Recruitment 2022: कमांडेंट, डोगरा रेजीमेंटल सेंटर, अयोध्या कैंट में लोवर डिविजनल क्लर्क (एलडीसी) सहित कई पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन फॉर्म 10 अक्टूबर तक संबंधित पते पर पहुंच जाना चाहिए.

नई दिल्ली. Dogra Regiment Recruitment 2022: नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है. दरअसल, कमांडेंट, डोगरा रेजीमेंटल सेंटर, अयोध्या कैंट में लोवर डिविजनल क्लर्क (एलडीसी) सहित कई पदों पर भर्ती निकली है. इसके लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. आवेदन फॉर्म 10 अक्टूबर तक संबंधित पते पर पहुंच जाना चाहिए.

बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म भरकर कमांडेंट, डोगरा रेजीमेंटल सेंटर, अयोध्या कैंट, अयोध्या (यूपी)-224001 पर भेजना होगा. अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले पूरा भर्ती विज्ञापन और आवेदन शर्तें ध्यान से पढ़ लें. आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से नोटिफिकेशन देख सकते हैं.

Dogra Regiment Recruitment 2022: खाली पदों का विवरण

  • एलडीसी – 1 पद
  • ड्राफ्ट मैन – 1 पद
  • दर्जी – 2 पद
  • रसोइया – 9 पद
  • नाई – 2 पद
  • माली – 1 पद
  • कुल पदों की संख्या – 16

Dogra Regiment Recruitment 2022: चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा
  • स्किल टेस्ट
  • प्रैक्टिकल

Dogra Regiment Recruitment 2022: एक्जाम पैटर्न

  • परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय किस्म के होंगे.
  • लिखित परीक्षा दो घंटे की होगी.
  • 1/4 अंक के हिसाब से गलत जवाब के लिए माइनस मार्किंग भी होगी.