Home नौकरी JSSC Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, jssc.nic.in...

JSSC Recruitment 2022: 10वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का मौका, jssc.nic.in पर करें अप्लाई

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

JSSC Recruitment 2022, jssc.nic.in, सरकारी नौकरी: झारखंड में 10वीं पास युवा उद्योग विभाग में सरकारी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं (10th Pass Jobs). झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती विज्ञापन जारी कर 455 रिक्त पदों पर वैकेंसी की घोषणा की है (JSSC Jobs 2022). इन पदों पर चयन के लिए उम्मीदवारों को झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JMLCCE) में शामिल होना होगा. इस नौकरी के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jssc.nic.in पर अप्लाई कर सकते हैं (Jharkhand Jobs)

नई दिल्ली (JSSC Recruitment 2022, jssc.nic.in, सरकारी नौकरी). अगर आप 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का अवसर तलाश रहे हैं तो यह जॉब खासतौर पर आपके लिए ही है. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने 10वीं पास युवाओं के लिए भर्ती विज्ञापन जारी किया है (10th Pass Jobs). इस सरकारी नौकरी के लिए इच्छुक युवाओं को jssc.nic.in पर अप्लाई करना होगा.

झारखंड सरकार के उद्योग विभाग में कीटपालक एवं समकक्ष और कुशल शिल्पी एवं समकक्ष के कुल 455 पदों पर भर्ती के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने भर्ती विज्ञापन जारी किया है (JSSC Jobs 2022). इस भर्ती के अंतर्गत उम्मीदवारों का चयन झारखंड मैट्रिक स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (JMLCCE) 2022 के जरिए किया जाएगा (Jharkhand Jobs).

पदों की संख्या – 455
आवेदन प्रकिया शुरू होने की तारीख – 11 सितंबर 2022
कब तक करें आवेदन – 10 अक्टूबर 2022
कहां करें अप्लाई – jssc.nic.in

JSSC Recruitment 2022 के लिए जानें जरूरी योग्यता
झारखंड SSC द्वारा जारी JMLCCE 2022 नोटिफिकेशन के अनुसार, किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास और 1 अगस्त 2022 को 18 वर्ष से 35 वर्ष तक की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. राज्य के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को झारखंड सरकार के नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. इसके लिए नोटिफिकेशन चेक करने की सलाह दी जाती है.

JSSC Recruitment 2022 के लिए चयन कैसे होगा?
उम्मीदवारों का चयन OMR बेस्ड परीक्षा के जरिए किया जाएगा (JSSC Exam Pattern). पहले चरण की परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे. हर सही उत्तर के लिए 3 अंक मिलेंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक कटेगा. प्रश्न हिंदी व अंग्रेजी भाषाओं में होंगे. फिर मुख्य परीक्षा में 2-2 घंटे के 3 पेपर होंगे. पेपर 1 हिंदी, पेपर 2 क्षेत्रीय भाषा और पेपर 3 जीएस, झारखंड जीके, सामान्य गणित और सामान्य विज्ञान का होगा.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट हिंदी |