Home नौकरी Sarkari Naukri 2022: बिहार के सिविल कोर्ट में 7692 पदों पर निकली...

Sarkari Naukri 2022: बिहार के सिविल कोर्ट में 7692 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन डिटेल

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Bihar Civil Court Vacancy 2022: बिहार के सिविल कोर्ट में 7692 पदों पर भर्ती निकली है. यह भर्तियां क्लर्क, स्टेनोग्राफर, रीडर और चपरासी के पदों के लिए है. यह भर्ती प्रक्रिया, संयोजक केन्द्रीय चयन और नियुक्ति समिति सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश पटना कार्यालय की ओर से आयोजित की जा रही है.

नई दिल्ली. Bihar Civil Court Vacancy 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवा अभ्यर्थियों के पास सुनहरा मौका है. दरअसल, बिहार के सिविल कोर्ट में 7692 पदों पर भर्ती निकली है. यह भर्तियां क्लर्क, स्टेनोग्राफर, रीडर और चपरासी के पदों के लिए है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 16 सितंबर को जारी होने वाले आधिकारिक नोटिफिकेशन से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. नोटिफिकेशन व्यवहार न्यायालय पटना की आधिकारिक वेबसाइट https://districts.ecourts.gov.in/patna पर जारी किया जाएगा.

यह भर्ती प्रक्रिया, संयोजक केन्द्रीय चयन और नियुक्ति समिति सह जिला एवं सत्र न्यायाधीश पटना कार्यालय की ओर से आयोजित की जा रही है. जानकारी के मुताबिक इन पदों के लिए भर्ती आवेदन प्रक्रिया 20 सितंबर से 20 अक्टूबर 2022 तक की जाएगी. वहीं एक से अधिक पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों को प्रत्येक पद के लिए अगल से आवेदन करना होगा.

  • क्लर्क के लिए – 3325 पद
  • स्टेनोग्राफर के लिए – 1562 पद
  • कोर्ट रीडर सह गवाही लेखक – 1132 पद
  • चपरासी/ अर्दली के लिए – 1673 पद

Bihar Civil Court Vacancy 2022: अनिवार्य योग्यता
आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए बता दें कि अधिकांश पदों के लिए स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है. वहीं, चपरासी के पदों के लिए कम से कम मैट्रिक पास होना अनिवार्य है.