Home मनोरंजन Kesariyo Rang: गरबा रिंग में धूम मचाने के लिए हो जाइए तैयार,...

Kesariyo Rang: गरबा रिंग में धूम मचाने के लिए हो जाइए तैयार, आलिया के हीरो लाए ये जबरदस्त सॉन्ग

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Kesariyo Rang Garba Song 2022: ‘केसरियो रंग’ की धुन पर फैंस को नचाने के लिए तैयार हैं गंगुबाई फेम शांतनु और अवनीत कौर।

Kesariyo Rang Garba Song 2022: संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले शांतनु माहेश्वरी और ‘अलादीन-नाम तो सुना होगा’ की एक्ट्रेस अवनीत कौर म्यूजिक वीडियो ‘केसरियो रंग’ के लिए साथ आ रही हैं। यह गीत त्योहारों के मौसम के लिए एकदम सही हैं और अपने गरबा बीट्स और डांस मूव्स के साथ नवरात्रि में धूम मचा देगा। शांतनु द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए पोस्टर में, उन्हें एक रंगीन एथनिक जैकेट के साथ सफेद कुर्ता-धोती पहने देखा जा सकता है।

गाने के बारे में बात करते हुए शांतनु ने कहा, “यह गाना इस सीजन में गरबा और डांडिया के लिए सबसे अच्छा डांस नंबर है। इस गाने के लिए अवनीत के साथ काम करना बहुत मजेदार था। हमने एक धमाकेदार शूटिंग की और हमें उम्मीद है कि दर्शकों को यह गाना पसंद आएगा और जैसा हमने किया था, वैसे ही उस पर नाचने का आनंद लें।”

शांतनु को ‘खतरों के खिलाड़ी 8’, ‘नच बलिए 9’ और ‘झलक दिखला जा 9’ जैसे रियलिटी शो के लिए भी जाना जाता है।

लिजो जॉर्ज और डीजे चेतस द्वारा रचित, ‘केसरियो रंग’ को असीस कौर और देव नेगी ने गाया है, जबकि आदिल शेख ने कोरियोग्राफी की है। यह 22 सितंबर को रिलीज होगा।

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsBharat24x7 हिंदी |