Home जानिए डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 81 के पार, जानिए आखिर क्यों...

डॉलर के मुकाबले रुपया पहली बार 81 के पार, जानिए आखिर क्यों हो रहा है ऐसा?

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

शुक्रवार को रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर को भी तोड़कर 81 को भी पार कर गया है. आज घरेलू करेंसी 1 डॉलर के मुकाबले 81.03 पर खुली और एक नया ऑल टाइम लो 81.13 बनाया. पिछले 8 ट्रेडिंग सेशन्स में से यह 7वीं बार है, जब रुपये में लगातार गिरावट देखने को मिली है.

हाइलाइट्स

डॉलर बनाम रुपाय : पिछले 8 ट्रेडिंग सेशन्स में रुपया 7वीं बार गिरा है.
10 साल की बॉन्ड यील्ड में 6 आधार अंकों की बढ़ोतरी देखने को मिली है.
आज घरेलू करेंसी 1 डॉलर के मुकाबले 81.03 पर खुली और 81.13 का लो बनाया.

नई दिल्ली. भारतीय करेंसी रुपये में डॉलर के मुकाबले लगातार गिरावट जारी है. आज शुक्रवार को रुपया अब तक के सबसे निचले स्तर को भी तोड़कर 81 को भी पार कर गया है. जबकि 10 साल की बॉन्ड यील्ड में 6 आधार अंकों की बढ़ोतरी हुई और यह 2 महीने के हाई पर पहुंच गई. ऐसा अमेरिकी ट्रेज़री यील्ड्स में वृद्धि के बाद हुआ है.

आज घरेलू करेंसी 1 डॉलर के मुकाबले 81.03 पर खुली और एक नया ऑल टाइम लो 81.13 बनाया. मनीकंट्रोल की एक खबर के अनुसार घरेलू करेंसी 9 बजकर 15 मिनट पर 81.15 प्रति डॉलर के स्तर पर ट्रेड हो रही थी. यह अपनी पिछली क्लोजिंग 80.87 के मुकाबले 0.33 प्रतिशत तक गिरी है.

8 सेशन्स में से 7 में गिरा रुपया
पिछले 8 ट्रेडिंग सेशन्स में से यह 7वीं बार है, जब रुपये में लगातार गिरावट देखने को मिली है. इसी समय के दौरान रुपया 2.51 फीसदी गिर चुका है. इस साल की बात करें तो रुपया 8.48 फीसदी टूट चुका है.

25 जुलाई को 10 वर्षीय बॉन्ड यील्ड 7.383 फीसदी पर ट्रेड होती देखी गई थी, यह अपनी पिछली क्लोजिंग से 7 आधार अंक ऊपर है. यूएस 10 वर्षीय ट्रेज़री यील्ड में गुरुवार को 18 आधार अंकों का जबरदस्त उछाल आया और यह 3.7 फीसदी पहुंच गई. यह इस दशक का सबसे उच्चतम स्तर है. इसके आधार पर कहा जा सकता है कि निवेशकों को आर्थिक मंदी का बढ़ता जोखिम नजर आ रहा है.

एशियाई करेंसीज़ में मिला-जुला रुझान देखा गया है. चीन ऑफशोर 0.3%, चीन रेनमिनबी 0.27%, और ताइवान डॉलर 0.1% गिर गया. फिलीपींस पेसो 0.3%, दक्षिण कोरियाई ने 0.27% और जापानी येन 0.2% की बढ़त हासिल की.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsBharat24x7 हिंदी |