Home छत्तीसगढ़ रायपुर : मुख्यमंत्री से भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्री ईशान भटनागर  ने की...

रायपुर : मुख्यमंत्री से भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्री ईशान भटनागर  ने की सौजन्य मुलाकात

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
राजधानी रायपर में आयोजित सीएम ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल चौलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट के पुरुष युगल श्रेणी में विजयी होने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज राजधानी रायपुर स्थित पुलिस ग्राउण्ड हेलीपैड में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी श्री ईशान भटनागर ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने श्री भटनागर को सीएम ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल चौलेंज बैडमिंटन प्रतियोगिता की पुरूष युगल श्रेणी में जीत पर बधाई दी। 
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में बीते 20 सितम्बर से मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल चौलेंज बैडमिंटन टूर्नामेंट की शुरुआत राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में हुई थी। इस दौरान पुरुष एकल, महिला एकल, पुरुष युगल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल श्रेणियों में मैच खेले गए। इसमें भारत समेत 12 देशों के बैडमिंटन खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। श्री भटनागर राजधानी रायपुर के निवासी हैं और वर्तमान में वे पुल्लेला गोपीचंद बैडमिंटन एकेडमी, हैदराबाद में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। श्री भटनागर की बैडमिंटन मिक्स्ड डबल्स में वर्ल्ड रैंकिंग 30 और डबल्स में रैंकिंग 53 है।