Home मनोरंजन Sonam Kapoor के बाद अब नाना अनिल कपूर ने शेयर की नाती...

Sonam Kapoor के बाद अब नाना अनिल कपूर ने शेयर की नाती की तस्वीर, परनानी की गोद में यूं नजर आए नन्हे वायु कपूर आहूजा

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Sonam Kapoor Anil Kapoor share pic of son Vayu हाल ही में मां बनी सोनम कपूर के बेटे की एक झलक देखने के लिए उनके फैंस बेताब रहते हैं। नामकरण के खास दिन पर एक्ट्रेस ने बेटे की फोटो शेयर की थी। अब अनिल कपूर ने तस्वीर शेयर की है।

 Sonam Kapoor, Anil Kapoor share another pic of son Vayu Kapoor Ahuja:  अभिनेत्री सोनम कपूर ने कुछ दिनों पहले ही अपने घर एक बेटे का स्वागत किया हैं। शादी के चार साल बाद सोनम के घर किलकारी गूंजी है। उनके बेटे के आने से पूरी कपूर फैमिली में खुशी की लहर हैं। हाल ही में अनिल कपूर ने अपने नाती के लिए ग्रैंड नामकरण संस्कार का फंक्शन रखा था। जहां से सोनम और उनके पति आनंद आहूजा ने बेटे की पहली झलक साझा की थी। अब नए-नए नाना बने अनिल कपूर ने नाती की तस्वीर शेयर की है।

दरअसल, मंगलवार को अनिल कपूर की मां निर्मल कपूर अपना जन्मदिन मना रही हैं। इस मौके पर अनिल कपूर ने एक फैमिली फोटो शेयर की है, जिसमें उनकी मां निर्मल, सोनम, आनंद और उनका बेटा वायु कपूर आहूजा नजर आ रहे हैं।

अनिल कपूर के अलावा सोनम ने भी दादी के लिए एक खास पोस्ट शेयर किया। पोस्ट में उन्होंने वायु संग दादी की एक प्यारी तस्वीर साझा की।

बेटे के जन्म का ऐसे किया था ऐलान

अभिनेत्री सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने 20 अगस्त 2022 को अपने घर एक बेटे का स्वागत किया है। उन्होंने इस खुशखबरी को सोशल मीडिया पर एक नोट के जरिए शेयर किया था, जिस पर लिखा था, “20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का दिल से स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस यात्रा में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। – सोनम और आनंद।”

साल 2018 में सोनम और आनंद ने की थी शादी

सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग मुंबई में धूमधाम से शादी की थी। कुछ महीनों पहले ही सोनम और आनंद ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। दोनों ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते कैप्शन में लिखा था, ‘चार हाथ। तुम्हारी सबसे अच्छी परवरिश के लिए जो हम कर सकते हैं। दो दिल। जो तुम्हारे साथ-साथ धड़केंगे, हमारा परिवार, जो तुम पर प्यार बरसाएंगे और सपोर्ट करेंगे। हम तुम्हारा स्वागत करने के लिए अब और सब्र नहीं कर पा रहे हैं।’