Home नौकरी SBI PO Recruitment 2022: एसबीआई पीओ की बंपर भर्ती, 1600 से अधिक...

SBI PO Recruitment 2022: एसबीआई पीओ की बंपर भर्ती, 1600 से अधिक वैकेंसी, ग्रेजुएट 12 अक्टूबर तक करें आवेदन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

SBI PO Recruitment 2022: SBI ने अधिसूचना जारी कर प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी पीओ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. ध्यान दें की पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर रहेगी

SBI PO Recruitment 2022: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में बंपर भर्ती निकली है. ऐसे में उम्मीदवारों के पास बैंक की नौकरी पाने का शानदार मौका है. भारतीय स्टेट बैंक, SBI ने अधिसूचना जारी कर प्रोबेशनरी ऑफिसर यानी पीओ के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाए हैं. ध्यान दें की पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर रहेगी. ऐसे में उम्मीदवार जल्द अप्लाई कर लें. इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर विजिट करना होगा.

कुल 1673 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जिसके माध्यम से एसबीआई में पीओ के पद भरे जाएंगे. इससे संबंधित योग्यता, आयु सीमा, सैलरी समेत अन्य जानकारी नीचे साझा की जा रही है.

कौन कर सकता है आवेदन
ग्रेजुएशन पास अथवा अंतिम वर्ष के छात्र उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करने के पात्र हैं.

आयु सीमा
पदों के लिए निर्धारित आयु सीमा की बात करें तो यह न्यूनतम 21 वर्ष एवं अधिकतम 30 वर्ष है.

कैसे होगा चयन
पदों पर उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के माध्यम से होगा. जिसके तहत प्रारंभिक एवं मुख्य, 2 पेपर होंगे. इन दोनों परीक्षा को क्वालीफाई करने वाले उम्मीदवारों को साइकोमेट्रिक टेस्ट देना होगा.

कितनी मिलेगी सैलरी
पदों पर नियुक्ति मिलने के बाद उम्मीदवारों को पे लेवल 36000-1490/7-46430-1740/2-49910-1990/7-63840 के तहत सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा उम्मीदवार भर्ती संबंधित जानकारी के लिए इस लिंक  SBI PO Recruitment 2022 Notification PDF पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsBharat24x7 हिंदी |