Home मनोरंजन ‘कोई मिल गया’ फेम हंसिका मोटवानी इस साल दिसंबर में करेंगी शादी?...

‘कोई मिल गया’ फेम हंसिका मोटवानी इस साल दिसंबर में करेंगी शादी? जयपुर में शाही अंदाज में होगी Marriage

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) को लेकर चर्चाएं हैं कि वे इसी साल दिसंबर में शादी करेंगी. उन्होंने शादी के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन भी चुन लिया है. बता दें कि एक्ट्रेस ‘कोई मिल गया’ से घर-घर मशहूर हुई थीं. कहा जा रहा है कि वे जयपुर के एक महल में शादी के बंधन में बंधने को तैयार हैं.

नई दिल्ली: हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani) वैवाहिक जीवन में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. एक्ट्रेस इस साल के अंत में जयपुर के मशहूर किले में शादी कर लेंगी. वे फिलहाल अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं. एक्ट्रेस की शादी काफी शाही अंदाज में होगी. वेडिंग वेन्यू 450 साल पुराना एक महल है.

इंडियाटीवी ने अपनी एक रिपोर्ट में हंसिका मोटवानी की शादी की पुष्टि की है. खबर में एक्ट्रेस की मैरिज सेरेमनी और वेन्यू की जानकारी भी दी गई है. उनकी शादी जयपुर के ‘मुंडोता फोर्ट एंड पैलेस’ में होगी. सूत्र के हवाले से बताया गया कि कमरे तैयार किए जा रहे हैं और दिसंबर में हंसिका की शादी को होस्ट करने के लिए महल में काम जारी है.

रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि सांस्कृतिक रूप से संपन्न शहर में मेहमानों के आगमन से पहले तैयारी की जाएगी. गौरतलब है कि रिपोर्ट में एक्ट्रेस की शादी की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है. इस बीच, एक्ट्रेस ने भी अभी तक अपनी शादी की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.

हंसिका ने कई टीवी शोज में भी किया था काम
हंसिका ने एक बाल आर्टिस्ट के रूप में टीवी सीरियलों जैसे ‘शाका लाका बूम बूम’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘सोन परी’ जैसे शोज से अपना करियर शुरू किया था. उन्होंने ऋतिक रोशन स्टारर ‘कोई मिल गया’ में भी एक प्रमुख किरदार निभाया था. हंसिका मोटवानी फिल्म ‘कोई मिल गया’ से काफी लोकप्रिय हुई थीं.

हंसिका मोटवानी ने कई फिल्मों में निभाया है लीड रोल
हंसिका ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ प्रोजेक्ट किए हैं, लेकिन उन्होंने तेलुगु और तमिल इंडस्ट्री में भी काम किया है. उन्होंने साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में लीड रोल निभाया है, जिनमें ‘एंगेयम कधल’, ‘वेलायुधम’, ‘ओरु कल ओरु कन्नडी’, ‘थीया वेलाई सिय्यानुम कुमारू’ और ‘सिंगम 2’ जैसी फिल्मों में काम किया है.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsBharat24x7 हिंदी |