Home मनोरंजन बोनी कपूर ने लोगों से की खास गुजारिश, बोले- ‘श्रीदेवी से बेटी...

बोनी कपूर ने लोगों से की खास गुजारिश, बोले- ‘श्रीदेवी से बेटी जाह्नवी की तुलना ठीक नहीं’

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बोनी कपूर (Boney Kapoor) और जाह्नवी कपूर को फिल्म ‘मिली’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान देखा गया था. फिल्म में जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) ने लीड रोल निभाया है. फिल्म मेकर बोनी कपूर ने इवेंट के दौरान लोगों से गुजारिश की कि जाह्नवी कपूर की तुलना उनकी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी से न की जाए. उन्होंने इसकी वजह भी बताई.

नई दिल्ली: बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने फिल्म ‘मिली’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान अपनी बेटी जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के साथ मीडिया से बातचीत की. बोनी कपूर ने बेटी जाह्नवी कपूर की तुलना अपनी दिवंगत पत्नी और अभिनेत्री श्रीदेवी से किए जाने को लेकर अपने दिल की बात कही.

जाह्नवी कपूर ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, ‘हर किसी का अपने रोल को समझने और उसका हिस्सा बनने का एक अलग तरीका होता है. यह श्रीदेवी की खास यूएसपी में से एक थी और जाह्नवी भी चरित्र को चुनती हैं या कैरेक्टर में ढल जाती हैं.’

बोनी कपूर ने कहा श्रीदेवी से जाह्नवी की तुलना ठीक नहीं
वे आगे कहते हैं, ‘वे भूमिका निभाने के बजाय उसका हिस्सा बन जाती हैं और यही वजह है कि आपने अब तक उनकी फिल्मों में ग्रोथ देखा है. साउथ में लगभग 200 फिल्में करने के बाद उत्तर भारत में दर्शकों ने श्रीदेवी को देखा. वे पात्रों को समझने के एक खास लेवल पर पहुंच गई थीं.’

बॉलीवुड में एंट्री से पहले साउथ में 200 से ज्यादा फिल्में कर चुकी थीं श्रीदेवी
बोनी कपूर गुजारिश करते हुए कहते हैं, ‘मेरी बच्ची ने अभी-अभी अपनी जर्नी शुरू की है, उनकी तुलना उनकी मां के किसी भी काम से न करें. उनका सफर भी शानदार रहा, उन्होंने एक बाल कलाकार के रूप में शुरुआत की, लेकिन साउथ में 200 से अधिक फिल्में करने के बाद, उत्तर भारत के लोगों ने उन्हें देखा.’

4 नवंबर को रिलीज होगी ‘मिली’
‘मिली’ मलयालम फिल्म ‘हेलेन’ की आधिकारिक हिंदी रीमेक है, जो 2019 में रिलीज हुई थी. फिल्म में सनी कौशल और मनोज पाहवा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म 4 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. इसके अलावा, जाह्नवी के पास राजकुमार राव के साथ ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ भी है. जाह्नवी, वरुण धवन के साथ नितेश तिवारी की ‘बवाल’ में भी काम कर रही हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsBharat24x7 हिंदी |