Home विदेश Halloween Day 2022: हैलोवीन पर बच्‍चों के लिए इस तरह अरेंज करें...

Halloween Day 2022: हैलोवीन पर बच्‍चों के लिए इस तरह अरेंज करें शानदार पार्टी, बड़े भी कर सकेंगे एन्‍जॉय

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

क्‍लासिक हैलोवीन पार्टी का प्‍लान बना रहे हैं तो आप डेकोरेशन में बड़ी मकड़ियों, नारंगी कद्दू और हरे रंग की चुड़ैलों के आकार या फोटो को घर में सजा सकते हैं. आप चाहे तो क्लासिक हैलोवीन फोटोज के साथ बैंगनी और नारंगी रंगों की लाइट का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इससे डरावना महौल बनाएंगे.

हाइलाइट्स

पार्टी वेन्‍यू को हाउंटेड हाउस की तरह डेकोरेट कर सकते हैं.

पार्टी में मॉन्‍सटर, ममीज, ड्रैकुला, भूत आदि से सजावट करें.

Halloween Party Ideas For Kids: इस साल 31 अक्‍टूबर को दुनियाभर में हैलोवीन डे सेलिब्रेट किया जाएगा. ऐसे में अगर आपने भी अपने घर पर हैलोवीन की पार्टी रखने की सोची है या घर पर बच्‍चों के लिए हैलोवीन गेट टू गेदर रखने का प्‍लान बनाया है तो सबसे बड़ी टेंशन इस बात की होती है कि इसकी तैयारी कैसे की जाए. तैयारियां ऐसी हो जो आसान भी हो और बच्‍चे हैलोवीन पार्टी को एन्‍जॉय भी कर सकें.

आइए आज हम आपको बताते हैं कि आप कम खर्च में आसान तरीके से बच्‍चों के लिए मजेदार और शानदार पार्टी कैसे अरेंज कर सकते हैं.

बच्‍चों के लिए इस तरह अरेंज करें हैलोवीन पार्टी

यार्ड की सजावट
अपने गेस्‍ट के स्‍वागत के लिए अगर आप मेन इवेंट वाली जगह से पहले अपने यार्ड और एंट्रेंस एरिया को अच्‍छी तरह से थीम डेकोरेट करें तो पार्टी में एंट्री का मजा दो गुना हो सकता है.

क्लासिक सजावट
क्‍लासिक हैलोवीन पार्टी का प्‍लान बना रहे हैं तो आप डेकोरेशन में बड़ी मकड़ियों, नारंगी कद्दू और हरे रंग की चुड़ैलों के आकार या फोटो से घर को सजा सकते हैं. आप चाहे तो क्लासिक हैलोवीन फोटोज के साथ बैंगनी और नारंगी रंगों की लाइट का भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं. इससे डरावना माहौल बनेगा.

हाउंटेड हाउस डेकोरेशन
आप घर का डेकोरेशन हाउंटेड हाउस थीम पर करें और कंकाल या तरह तरह के भूत प्रेत के स्‍ट्रक्‍चर को रूम की दीवार, सोफे, कुर्सियां या दरवाजों पर टांगें. इसके अलावा, बहुत छोटे बच्‍चों के लिए क्‍यूट भूत के स्‍ट्रक्‍चर या पोशक की मदद ले सकते हैं.

मॉन्‍सटर मैश थीम
आप पार्टी में तरह तरह के मॉन्‍सटर, ममीज, ड्रैकुला, भूत आदि के थीम को ध्‍यान में रखकर सजावट करें. बच्‍चों को ऐसा ही कॉस्टयूम पहने की जानकारी पहले से दे दें. आप म्‍यूजिक भी कुछ ऐसा ही लगाएं और बच्‍चों को थीम पर डांस करने के लिए प्रोत्‍साहित करें. इससे पार्टी एनर्जेटिक बनी रहेगी.

डीआइवाई डेकोरेशन
हैलोवीन मनाने का इससे बेहतर तरीका और क्या हो सकता है कि आप अपनी खुद की पार्टी सजावट करें. आप और आपके छोटे बच्चे हैलोवीन एक्टिविटीज में साथ में शामिल हों और पार्टी शुरू होने से पहले ही अपनी खुद की हैलोवीन सजावट करें.