Home जानिए 3 नवंबर को लॉन्च होगा सबसे सस्ता 5जी फोन, 50MP कैमरा के...

3 नवंबर को लॉन्च होगा सबसे सस्ता 5जी फोन, 50MP कैमरा के साथ मिलेंगे कई शानदार फीचर्स

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

लावा ब्लेज 5G स्मार्टफोन 3 नवंबर को लॉन्च होगा. फोन को अमेजन के माध्यम से बेचा जाएगा. कंपनी इस फोन को भारत का सबसे किफायती 5G फोन बता रही है. फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा के साथ शानदार प्रोसेसर और डिस्प्ले मिलेगा.

हाइलाइट्स

लावा अपना Lava Blaze 5G फोन तीन नंवबर को लॉन्च करेगी.
फोन में 5G कनेक्टिविटी होगी और इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये तक होगी.
Lava Blaze 5G फोन ई-कॉमर्स साइट अमेजन से खरीदा जा सकेगा.

नई दिल्ली. स्मार्टफोन मेकर्स कंपनी लावा ने Lava Blaze 5G फोन को लॉन्च करने की घोषणा की है. यह फोन भारत में ई-कॉमर्स साइट अमेजन के जरिए बेचा जाएगा. पिछले महीने लावा ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 इवेंट के दौरान इस फोन की घोषणा की थी. ऐसी अफवाहें थी कि यह स्मार्टफोन दिवाली के आसपास भारत में लॉन्च होगा, लेकिन फेस्टिवल सीजन खत्म होने के बाद भी यह फोन मार्केट में कहीं नजर नहीं आया. मगर अब यह स्मार्टफोन ऑफिशियली जगह लेने वाला है.

कंपनी ने पुष्टि की है कि वह Lava Blaze 5G को भारत में 3 नवंबर को पेश करेगी. लावा ब्लेज 5G ड्यू ड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आता है. फोन में कंपनी 7जीबी (3जीबी वर्चुअल) तक रैम दे रही है. इसके अलावा इसमें आपको दमदार प्रोसेसर और डिस्प्ले भी मिलेगा. फोन में 5G कनेक्टिविटी होगी और इसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये तक होगी.

Lava Blaze 5G के स्पेसिफिकेशंस
फोन में कंपनी 1600×720 पिक्सल रेजोलूशन के साथ 6.5 इंच का एचडी+ LCD पैनल ऑफर कर रही है. इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है. लावा का यह फोन 4जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में उपलब्ध होगा. कंपनी फोन में 3जीबी वर्चुअल रैम भी देने वाली है. इससे फोन की टोटल रैम 7जीबी हो जाएगी.

5,000mAh की बैटरी
Lava Blaze 5G में Dimensity 700 प्रोसेसर मिलेगा. इसमें 128GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है जो कि माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के जरिए बढ़ाई जा सकती है. फोन में प्री-इंस्टॉल्ड Android 12 OS दिया गया है. इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि लंबे समय तक चल सकती है.

फोन के कनेक्टिविटी ऑप्शन
कनेक्टिविटी की बात करें तो फोन में ड्यूल सिम, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है कंपनी ने फोन को दो कलर ऑप्शन में पेश किया है. इसमें यब्लू और ग्रीन कलर्स शामिल हैं. पोर्ट्स की मानें तो फोन की कीमत में 10 हजार रुपये के आसपास हो सकती है.