Home नौकरी DU Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी की राउंड 3 के रिक्त...

DU Admissions 2022: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी की राउंड 3 के रिक्त सीटों की लिस्ट, डायरेक्ट लिंक से देखें सूची

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

Delhi University CSAS round 3 vacant seats List, DU Admissions 2022 : दिल्ली विश्वविद्यालय, DU ने सीएसएएस राउंड 3 सीट अलॉटमेंट के लिए रिक्त सीटों के लिस्ट जारी कर दी है. ऐसे में डीयू के UG कोर्सेज में एडमिशन लेने जा रहे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर जाकर वैकेंट सीट चेक कर सकते हैं. ग़ौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय सीएसएएस राउंड 1 एवं 2 के लिए एडमिशन पूरे हो चुके हैं. अब डीयू ने तीसरे राउंड की रिक्त सीटों की लिस्ट घोषित कर दी है.

विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रवेश कार्यक्रम के अनुसार अब मिड एंट्री एवं प्राथमिकता में संशोधन करने की विंडो 5 नवम्बर से शुरू होगी. मिट एंट्री सुविधा से जो उम्मीदवार एडमिशन लेना चाहते हैं वे राउंड 3 के लिए भी आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे चेक करें वैकेंट सीट की लिस्ट
फ़िलहाल, DU की ओर से जारी राउंड 3 की रिक्त सीटों की लिस्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट admission.uod.ac.in पर विज़िट करें. इसके बाद मुख्य पृष्ठ पर दिए गए राउंड 3 वैकेंट शीट लिस्ट पर क्लिक करें. एक नई पीडीएफ फ़ाइल खुलेगी, जहां पर कॉलेजों के अनुसार सीटों को चेक करें. साथ ही भविष्य के सन्दर्भ के लिए PDF को डाउनलोड कर लें. वैकल्पिक रूप से इस लिंक
https://admission.uod.ac.in/userfiles/downloads/04-11-2022-Vacant%20Seats.pdf पर क्लिक कर डायरेक्ट लिस्ट चेक कर सकते हैं.

बता दें कि यह एडमिशन प्रक्रिया DU के संबद्धित कॉलेजों के 70,000 यूजी सीटों में एडमिशन के लिए आयोजित की जा रही है. राउंड 3 की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्पॉट एडमिशन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें NewsBharat24x7 हिंदी | आज की ताजा खबर, न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट NewsBharat24x7 हिंदी|