Home नौकरी Sarkari Naukri: नारकोटिक्स डिवीजन में ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, जल्द करें आवेदन, लाखों...

Sarkari Naukri: नारकोटिक्स डिवीजन में ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, जल्द करें आवेदन, लाखों में मिलेगी सैलरी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

Sarkari Naukri WBPSC Recruitment 2022: उम्मीदवार आवेदन करने से पहले दिए गए इन तमाम खास बातों को ध्यान से जरूर पढ़ें. साथ ही इस भर्ती प्रक्रिया के तहत उम्मीदवार WBPSC में नौकरी (Govt Jobs) पा सकते हैं.

WBPSC Recruitment 2022: पश्चिम बंगाल लोक सेवा आयोग (WBPSC) में नौकरी (Sarkari Naukri) की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. इसके लिए WBPSC ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी, पश्चिम बंगाल के नारकोटिक्स डिवीजन में सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर, साइंटिफिक असिस्टेंट और लेबोरेटरी असिस्टेंट के पदों (WBPSC Recruitment 2022) पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (WBPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे WBPSC की आधिकारिक वेबसाइट wbpsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (WBPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://wbpsc.gov.in/ के जरिए भी इन पदों (WBPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक WBPSC Recruitment 2022 Notification PDF पर क्लिक करके भी आधिकारिक नोटिफिकेशन (WBPSC Recruitment 2022) को देख सकते हैं. इस भर्ती (WBPSC Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 10 पदों को भरा जाएगा. इसमें से 2 रिक्तियां सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के लिए, 4 साइंटिफिक असिस्टेंट के लिए है और 4 लेबोरेटरी असिस्टेंट के पद के लिए है.

WBPSC Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 19 अक्टूबर
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 11 नवंबर

WBPSC Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 10

WBPSC Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास आधिकारिक नोटिफिकेशन में दिए गए संबंधित योग्यता होनी चाहिए.

WBPSC Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

सीनियर साइंटिफिक ऑफिसर के लिए आवेदन शुल्क- 210 रुपये
साइंटिफिक असिस्टेंट और लेबोरेटरी असिस्टेंट के लिए आवेदन शुल्क- 160 रुपये