Home जानिए Alia Ranbir Baby: क्या शादी के समय प्रेग्नेंट थीं आलिया भट्ट? सात...

Alia Ranbir Baby: क्या शादी के समय प्रेग्नेंट थीं आलिया भट्ट? सात महीने बाद ही दिया बच्चे को जन्म

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Alia Ranbir Baby: आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं. शादी के सात महीने बाद आलिया मां बनी हैं.

KRK On Alia Bhatt Ranbir Kapoor Baby: रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) बॉलीवुड के एक ऐसे कपल हैं जो शादी के बाद से आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं. वहीं आज 6 नवंबर को दोनों पैरेंट्स बने हैं, आलिया ने एक बेबी गर्ल को जन्म दिया है. माता-पिता बनने के लिए आलिया-रणबीर को लगातार आम आदमी से लेकर सितारों तक की तरफ से बधाई मिली रही हैं. वहीं केआरके (KRK) ने भी दोनों को मुबारकबाद दी है.

कमाल राशिद खान उर्फ केआरके अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर जाने जाते हैं, वहीं अब जब आलिया मां बनीं हैं तो इस मौके पर भी उन्होंने बधाई देते हुए एक ट्वीट किया, साथ ही ये भी लिखा कि आलिया-रणबीर सात महीने में ही पैरेंट्स बने हैं.

ट्वीट में केआरके ने लिखी ये बातें

केआरके ने लिखा, “7 महीने के अंदर एक खूबसूरत बेटी के माता-पिता बनने के लिए रणबीर कपूर और आलिया भट्ट को बधाई.”

यूजर ने दिए ऐसे रिएक्शन

केआरके के इस ट्वीट पर अब लोगों के रिएक्शन आने शुरू हो गए हैं और लोग ऐसा लिख रहे हैं कि आलिया शादी के समय दो महीने की प्रेग्नेंट थीं. एक यूजर ने केआरके के इस ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, “शादी के समय वो दो महीने की प्रेग्नेंट थीं.”

वहीं कई यूजर ने केआरके को भी ट्रोल दिया. एक यूजर ने केआरके के लिए लिखा, “जब आप उन्हें बधाई दे रहे हैं तो 7 महीने जोड़ना जरुरी था क्या.” वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा, “तुमको हर बात में कुछ उल्टा क्यों बोलना होता है.”