Home मनोरंजन पाइरेसी का शिकार हुई अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’, मेकर्स को हो...

पाइरेसी का शिकार हुई अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’, मेकर्स को हो सकता है करोड़ों का नुकसान

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgan) की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) फाइनली आज यानी कि शुक्रवार को रिलीज हो चुकी है. फैंस इस फिल्म की रिलीज और विजय सलगांवकर के परिवार की आगे की कहानी जानने के लिए काफी बेताब थे. लेकिन अब फिल्म के रिलीज होते ही इसके ऑलाइन लीक होने की बात भी सामने आ रही है.

मुंबई : अजय देवगन (Ajay Devgan) की फिल्म ‘दृश्यम 2’ (Drishyam 2) आज रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म के पहले पार्ट ने दर्शकों के दिमाग पर ऐसी छाप छोड़ी थी कि जब से इसके दूसरे पार्ट की बात सामने आई थी, तब से ही दर्शको इस फिल्म की रिलीज डेट पर नजर टिकाए बैठे थे. हर कोई विजय सलगांवकर के परिवार का आगे क्या हो गया ये जाना चाहता था. अब फिल्म रिलीज हुई है तो फैंस काफी एक्साइटेड है. लेकिन इसी बीच फिल्म के ऑनलाइन लीक होने की खबर भी सामने आ रही है.

‘दृश्यम 2’ जैसी फिल्म के रिलीज होते ही लीक होने की बात से अजय देवगन और फिल्म की टीम काफी परेशान हो जाएगी. खबरें आ रही हैं कि यह फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई है वो भी फुल एचडी. यानी कि हर फिल्म की तरह ये फिल्म भी पाइरेसी का शिकार होने से बच नहीं पाई. कोई भी फिल्म हो हमेशा पूरी कोशिश की जाती है कि फिल्म किसी भी तरह पाइरेटेज साइट पर लीक ना हो, क्योंकि इससे स्टारकास्ट के साथ-साथ मेकर्स का भी काफी नुकसान होता है. कई जतन किए जाते हैं लेकिन हर बार की तरह इस बार भी मेकर्स की कोशिश नाकाम साबित हुई.

क्या होगी कहानी?
फिल्म ‘दृश्यम’ के पहले पार्ट में आपने देखा था कि कैसे विजय सलगांवरकर तब्बू के बेटे के मर्डर को सबसे छिपाता रहता है. ताकि उसके परिवार पर कोई परेशानी ना आए. कई बार वह पुलिस को चकमा देता भी नजर आता है. पुलिस की हर कोशिश नाकाम साबित होती है लेकिन विजय हकीकत से पर्दा नहीं उठाता. अब फिल्म के पार्ट 2 में दिखाया जाएगा कि विजय क्या अपना गुनाह कबूल लेता है या फिर से पुलिस को चकमा देता है. यह तो फिल्म देखने के बाद ही पता चल पाएगा.