Home जानिए Manushi Chhillar: इस बिजनेसमैन को डेट कर कही हैं मानुषी छिल्लर? ब्वॉयफ्रेंड...

Manushi Chhillar: इस बिजनेसमैन को डेट कर कही हैं मानुषी छिल्लर? ब्वॉयफ्रेंड संग लिव-इन में हो गई है शिफ्ट!

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

Manushi Chhillar अजय कुमार की सम्राट पृथ्वीराज से डेब्यू करने वाली मानुषी छिल्लर पिछले दिनों खबरों में छाई रहीं। मीडिया में चल रही रिपोर्ट्स के मुताबिक आजकल एक्ट्रेस एक जाने-माने बिजनेसमैन को डेट कर रहीं हैं और उनके साथ लिव-इन में शिफ्ट हो चुकी हैं।

नई दिल्ली, जेएनएन। मॉडल, ब्यूटी पेजेंट विनर और एक्ट्रेस मानुषी छिल्लर अब सिंगल नहीं रहीं। मीडिया रिपोर्ट्स से सामने आया कि 25 साल की ये एक्ट्रेस, बिजनेसमैन और ज़ेरोधा के को-फाउंडर 35 साल के निखिल कामथ को डेट कर रही हैं। खबर है कि दोनों साल 2021 से एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं और हाल ही में इन्होंने ऋषिकेश ट्रिप पर स्पॉट किया गया था।

रिलेशनशिप में हैं मानुषी?

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक दोनों के करीबी एक सूत्र ने कहा, ‘मानुषी और निखिल काफी एक दूसरे के काफी क्लोज हैं और लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रहते भी हैं। फिलहाल एक्ट्रेस अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं इसलिए वो अपनी लव लाइफ के बारे में बात नहीं करतीं उन्हें लगता है कि इससे उनका फोकस शिफ्ट हो जाएगा। मानुषी का परिवार और उनके दोस्तों के इस रिश्ते के बारे में पता है।

कौन है निखिल कामथ

निखिल कामथ एक जाने माने बिजनेसमैन हैं। मानुषी उनकी जिंदगी की पहली महिला नहीं है। 18 अप्रैल 2019  को इन्होंने इटली के फ्लोरेंस में अमांडा के साथ सात फेरे लिए थे। इस फंक्शन में कुछ क्लोज लोग ही शामिल हुए थे। हालांकि  एक साल के भीतर ही दोनों अलग हो गए और साल 2021 में इनका तलाक हो गया।

पृथ्वीराज से किया है डेब्यू

तो वहीं दुनिया को मानुषी छिल्लर को तब जाना जब उन्होंने साल 2017 में देश के लिए मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। साल 2022 में उन्होंने अक्षय कुमार के साथ फिल्म सम्राट पृथ्वीराज से अपना एक्टिंग डेब्यू किया था। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और बड़े बजट की ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।

अवॉर्ड फंक्शन में की थी शिरकत

मानुषी छिल्लर को हाल ही में सोशल मीडिया पर बुरी तरह से ट्रोल किया गया। हुआ ये कि एक्ट्रेस ने फिल्म फेयर मिडिल ईस्ट अवॉर्ड फंक्शन में एक बेहद ही स्टाइलिश अंदाज में शिरकत की। उन्होंने यलो कलर की डीप नेक ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई थी। उनका ये बोल्ड लुक कुछ लोगों को पसंद नहीं आया और मानुषी को बुरी तरह ट्रोल किया जाने लगा।

हुईं ट्रोल

अपनी इस ड्रेस में मानुषी भी काफी अनकंफर्टेबल लग रही थीं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लोगों इसे भाप लिया और उनकी ड्रेस के मजे लेने लगे। किसी ने इसे पोछा कहा तो किसी ने पूछा कि पर्दे का कपड़ा पहन कर आई हो?