Home मनोरंजन अजय देवगन के साथ अमाला पॉल कर रही हैं बॉलीवुड डेब्यू, बनारस...

अजय देवगन के साथ अमाला पॉल कर रही हैं बॉलीवुड डेब्यू, बनारस में शुरू की ‘भोला’ की शूटिंग

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Amala Paul Bollywood Debut: साउथ की बेहतरीन कलाकार अमाला पॉल बॉलीवुड में फिल्म ‘भोला’ के जरिए कदम रख रही हैं. अजय देवगन की इस फिल्म में वे बनारसी महिला के किरदार में दिखेंगी. फिल्म की शूटिंग के लिए वे बनारस पहुंच चुकी हैं.

हाइलाइट्स

तमिल फिल्म ‘कैथी’ का हिंदी रीमेक है ‘भोला’.
साउथ एक्टर का​र्थी की ​भूमिका में होंगे अजय देवगन.

मुंबई. साउथ इंडस्ट्री के बढ़ते क्रेज को देखते हुए कई बॉलीवुड कलाकार साउथ फिल्में करना चाहते हैं. कई कलाकार बड़े प्रोजेक्ट्स में शामिल भी हैं. वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड फिल्ममेकर्स भी अपनी फिल्मों में साउथ कलाकारों को लेने के इच्छुक हैं. इस कड़ी में जल्द ही साउथ की हिट एक्ट्रेस अमाला पॉल (Amala Paul) बॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी. अमाला फिल्म ‘भोला’ (Bholaa) के जरिए डेब्यू कर रही हैं, जिसमें अजय देवगन (Ajay Devgan) लीड रोल में हैं. खबर है कि अमाला ने बनारस (Banaras) में फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है.

यह पहला मौका होगा जब अमाला बॉलीवुड में कदम रख रही हैं. अजय ने खास तौर पर ‘भोला’ के लिए उन्हें अप्रोच किया था और वे इसके लिए राजी हो गईं. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, अमाला ने बनारस में फिल्म की शूटिंग शुरू कर ​दी है. हालांकि अभी उनके किरदार को पर्दे में रखा गया है. बताया जा रहा है कि वे एक बनारसी महिला के किरदार में होंगी. जानकारी के मुताबिक अमाला का यह शूटिंग शेड्यूल एक सप्ताह का है.

वेब सीरीज के जरिए कर चुकी हैं एंट्री
अमाला के लिए यह पहली हिंदी फिल्म होगी लेकिन इससे पहले वे हिंदी वेब सीरीज के जरिए दर्शकों के सामने आ चुकी हैं. अमाला वेब सीरीज ‘रंजीश ही सही’ में नजर आई थीं, जिसे महेश भट्ट ने बनाया था. इसमें वे आमना परवेज की भूमिका में नजर आई थीं, जो एक्ट्रेस परवीन बॉबी की जिंदगी से इंस्पायर था. बता दें कि फिल्म में तब्बू भी अहम भूमिका में होंगी. तब्बू इससे पहले हाल ही अजय के साथ ‘दृश्यम 2’ में नजर आई थीं.

अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ के बाद अब ‘भोला’ की चर्चा, इस साउथ मूवी का है रीमेक, ‘विक्रम’ से भी कनेक्शन

‘भोला’ के निर्देशन की कमान खुद अजय देवगन संभाल रहे हैं. यह 2019 में आई तमिल फिल्म ‘कैथी’ (Kaithi) का हिन्दी रीमेक है. तमिल फिल्म में कार्थी (Karthi) लीड रोल में थे.