Home नौकरी Sarkari Naukri 2022: ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर बनने का गोल्डन चांस, बस होनी...

Sarkari Naukri 2022: ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर बनने का गोल्डन चांस, बस होनी चाहिए ये योग्यता, होगी अच्छी सैलरी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

Sarkari Naukri 2022 TSPSC Recruitment 2022: उम्मीदवार जो भी ड्रग कंट्रोल डिपार्टमेंट में नौकरी (Jobs) करना चाहते हैं, वे सबसे पहले दिए गए इन तमाम महत्वपूर्ण बातों को ध्यान से पढ़कर आवेदन करें.

TSPSC Recruitment 2022: तेलंगाना लोक सेवा आयोग (TSPSC) ने राज्य में ड्रग कंट्रोल एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में ड्रग इंस्पेक्टर के पदों (TSPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (TSPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे TSPSC की आधिकारिक वेबसाइट tspsc.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों (TSPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन प्रक्रिया 16 दिसंबर से शुरू होगी.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://websitenew.tspsc.gov.in/ पर क्लिक करके भी इन पदों (TSPSC Recruitment 2022) के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक TSPSC Recruitment 2022 Notification PDF के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को भी चेक कर सकते हैं. इस भर्ती (TSPSC Recruitment 2022) प्रक्रिया के तहत कुल 18 पदों को भरा जाएगा.

TSPSC Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 16 दिसंबर
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि- 5 जनवरी 2023

TSPSC Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 18

TSPSC Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी (OR) फार्मास्युटिकल साइंस (OR) Pharm.D (OR) में डिग्री होनी चाहिए. या किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से क्लिनिकल फार्माकोलॉजी या माइक्रोबायोलॉजी में मेडिसीन के साथ स्पेशलिस्ट होना चाहिए.

TSPSC Recruitment 2022 के लिए आयुसीमा

उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

TSPSC Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर कुल 320 रुपये का भुगतान करना होगा.