Home मनोरंजन अमिताभ बच्चन ने फिर की बेटे की तारीफ, बताया जब बुराई हुई...

अमिताभ बच्चन ने फिर की बेटे की तारीफ, बताया जब बुराई हुई तो क्यों चुप रहे अभिषेक, ऐसे दिया जवाब

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) एक बार फिर अपने बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की तारीफ करने के लिए ट्विटर पर आए. बिग बी ने बताया कि अभिषेक बच्चन आलोचनाओं के बीच क्यों चुप्पी साधे रहे. बता दें कि अभिषेक की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स ने प्रो कबड्डी लीग जीत ली है.

नई दिल्ली: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का अपने बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) के लिए प्यार और सम्मान से सभी वाकिफ हैं. वे ट्विटर पर अभिषेक की तारीफ में कुछ-न-कुछ लिखते रहे हैं. आज रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ. अमिताभ सुबह अभिषेक बच्चन की टीम जयपुर पिंक पैंथर्स के प्रो कबड्डी लीग जीतने के बाद ट्वीट लिखने में व्यस्त रहे.

उन्होंने टीम की तारीफ तो की ही, साथ ही यह भी बताया कि कैसे ‘पक्षपातपूर्ण आलोचना’ के बीच भी अभिषेक चुपचाप काम कर रहे हैं. उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, ‘चैंपियंस चैंपियंस. जयपुर पिंक पैंथर्स चैंपियंस. अभिषेक आप एक चैंपियन हैं. आप पक्षपातपूर्ण आलोचना के बीच समर्पण और संकल्प के साथ चुपचाप काम करते रहे और फिर आप जीत जाते हैं! आप पर बहुत गर्व है.’ अभिषेक ने जवाब दिया, ‘हमने आपको याद किया पापा, पूरी टीम की तरफ से धन्यवाद.’

अमिताभ ने कूकी गुलाटी के बधाई वाले पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, ‘चुपचाप आपने अपनी किस्मत पर काम किया, आपने अपने संकल्पों को कभी टूटने नहीं दिया. आपने पक्षपातपूर्ण आलोचनाओं का खामियाजा भुगता और चुपचाप उन सभी को शांत कर दिया. आप एक चैंपियन हैं अभिषेक और हमेशा एक चैंपियन बने रहेंगे.’

अमिताभ ने कूकी गुलाटी के बधाई वाले पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, ‘चुपचाप आपने अपनी किस्मत पर काम किया, आपने अपने संकल्पों को कभी टूटने नहीं दिया. आपने पक्षपातपूर्ण आलोचनाओं का खामियाजा भुगता और चुपचाप उन सभी को शांत कर दिया. आप एक चैंपियन हैं अभिषेक और हमेशा एक चैंपियन बने रहेंगे.’