Home छत्तीसगढ़ भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पहुँचे ग्राम सोनाखान

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल पहुँचे ग्राम सोनाखान

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

ग्रामीणों से राज्य शासन की योजनाओं पर लिया फीडबैक

मुख्यमंत्री ने सोनाखान भेंट-मुलाकात में क्षेत्र के विकास के लिए दी अनेक सौगातें

शहीद वीर नारायण सिंह की कर्मभूमि सोनाखान में खुलेगा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल

सोनाखान में सहकारी बैंक की शाखा प्रारंभ होगी

गिरौदपुरी में अनुविभागीय कार्यालय (एस.डी.एम. कार्यालय) की घोषणा

गिरौदपुरी धाम के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का होगा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में उन्नयन

सोनाखान क्षेत्र के 44 गांवों में वीर नारायण सिंह समूह नल जल प्रदाय योजना प्रारंभ करने की घोषणा

रायपुर, दिसम्बर 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में आज विधानसभा बिलाईगढ़ अंतर्गत विकासखंड कसडोल के ग्राम सोनाखान पहुँचे। मुख्यमंत्री ने यहां क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने शहीद वीर नारायण सिंह की कर्मभूमि सोनाखान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ करने, सोनाखान में सहकारी बैंक, क्षेत्र के 44 गांवों में वीर नारायण सिंह समूह नल जल प्रदाय योजना प्रारंभ करने, सोनाखान स्थित एकलव्य आवासीय परिसर में विभिन्न संसाधनों हेतु 5.6 करोड़ रूपये स्वीकृति की, ग्राम सोनाखान में ग्रामीण अधोसंरचना विकास के लिये 2.5 करोड़ रूपये की स्वीकृति, सोनाखान के समीपवर्ती ग्राम अर्जुनी, भूसड़ीपाली, महकोनी एवं महकम में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु 50 लाख रूपये की स्वीकृति की घोषणा की।

इसी प्रकार उन्होंने गिरौदपुरी में अनुविभागीय कार्यालय (एस.डी.एम. कार्यालय) प्रारंभ करने, गिरौदपुरी धाम के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का उन्नयन सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र के रूप में करने, जिले के भवनविहीन स्वास्थ्य केंद्रों के लिए भवन निर्माण, गिरौदपुरी, राजादेवरी से बया पहुँच मार्ग पुल पुलिया सहित चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, चरींदा (बया) से बार होते हुए तुरतुरिया पहुँच मार्ग पुल पुलिया सहित चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, सलिहा से कुशगढ़ विजयमाल होते हुए सांकरा पहुँच मार्ग के चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, टुण्डरा के हाईस्कूल के लिए नये भवन के निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यार्पण कर भेंट-मुलाकात का शुभारंभ किया और ग्रामीणों से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की मैदानी स्थिति की जानकारी ली। इस मौके पर स्कूल शिक्षा, आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री श्री प्रेम साय सिंह टेकाम संसदीय सचिव एवं विधायक श्री चंद्रदेव राय और सुश्री शकुंतला साहू, पाठ्यपुस्तक निगम के अध्यक्ष श्री शैलेश नितिन त्रिवेदी, कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, जीव जंतु कल्याण बोर्ड अध्यक्ष विद्याभूषण शुक्ल, रजक कल्याण बोर्ड लोकेश कन्नौजे,जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश वर्मा,अनुसूचित जनजाति आयोग सदस्य गणेश ध्रुव, जिला अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, कलेक्टर रजत बंसल, एएसपी दीपक झा समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

भेंट मुलाकात में मानाकोनी की श्रीमती पद्मावती पटेल ने बताया कि उनके समूह ने तीन लाख 71 हजार रुपए का वर्मी कंपोस्ट बेचा है। इस आय से उनके समूह की दस महिलाओं ने आपस में 25-25 हजार रुपए बांटे हैं। शेष रकम उन्होंने बैंक में जमा रखा है। वर्मी कंपोस्ट की बिक्री से हुई कमाई से उनके समूह की कुछ महिलाओं को अपने बच्चों की पढ़ाई की बेहतर व्यवस्था करने में और कुछ को अपने बच्चों की शादी में बहुत मदद मिली है। समूह की कुछ महिलाओं ने अपने लिए पायल और मंगलसूत्र जैसे गहने भी खरीदे हैं।

सोनाखान में ग्राम भानसी के किसान श्री डिगेश यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि वे पांच एकड़ के किसान हैं। उनका 75 हजार रुपए का कर्जा माफ हुआ है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना से किसानों को खेती से अच्छी आमदनी हो रही है। उन्होंने अपने लिए बुलेट मोटरसाइकिल और पत्नी के लिए हार खरीदा है। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से राजीव गांधी किसान न्याय योजना, कर्ज माफी, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, राशनकार्ड, उचित मूल्य दुकानों के संचालन के संबंध में फीडबैक लिया।

मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह को अर्पित की श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने सोनाखान पहुंचने के बाद वहां स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतन्त्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही स्मृति स्थल पर स्थापित की गयी शहीद वीर नारायण सिंह के आदम कद मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके साथ ही शहीद वीर नारायण सिंह के वंशजों का भी श्रीफल एवं शॉल से सम्मान किया गया और उन्हें 10-10 हजार रूपए का चेक भेंट किया।

सोनाखान में क्षेत्र के विकास के लिए 125 करोड़ रूपए केे कार्यो का लोकार्पण-भूमिपूजन

मुख्यमंत्री ने सोनाखान में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले के लिए 125 करोड़ 75 लाख रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। जिसमें 99 करोड़ 36 लाख रूपए के 73 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 26 करोड़ 39 लाख रूपए के 7 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल है। उन्होंने कार्यक्रम में सोनाखान के दुलेश्वर यादव को ट्राइसिकल प्रदान किया।