Home छत्तीसगढ़ अम्बिकापुर : कुंवरपुर के जलाशय में केज स्थापित कर महिला समूह कर...

अम्बिकापुर : कुंवरपुर के जलाशय में केज स्थापित कर महिला समूह कर रही हैं मत्स्य पालन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM
सफलता की कहानी

महिला समूह ने मत्स्य पालन कर कमाया 13 लाख

अम्बिकापुर जनवरी 2023

लखनपुर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुंवरपुर में एकता स्व सहायता समूह कुंवरपुर की महिलाएं कुंवरपुर डैम में मत्स्य पालन कर आत्मनिर्भर हो गई हैं। एकता महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती मानकुंवर पैकरा ने बताया कि उनके समूह में कुल 10 सदस्य हैं। लगभग 10 माह पहले मछली पालन करना शुरू किया था। अब तक लगभग 13 लाख रुपये का मछली बेचा है। इसके साथ ही लगभग 4 लाख के मछली बिक्री के लिए तैयार हो गए हैं। मछली पालन से सभी महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है।
श्रीमती मानकुंवर ने बताया कि केज में मत्स्य विभाग और बिहान की सहायता से तिलापिया और पंगास मछली का पालन शुरू किया। शासन के द्वारा मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत उन्हें 18 लाख का अनुदान  दिया गया था। इसके पश्चात उनके सराहनीय कार्य को देखते हुए कलेक्टर श्री कुंदन कुमार ने डीएमएफ से 12 लाख का अनुदान प्रदान किया। समूह के द्वारा प्राप्त अनुदान से कुंवरपुर जलाशय में केज कल्चर मछली पालन का कार्य किया गया। इसके साथ ही समूह की महिलाएं गोठान में विभिन्न प्रकार के रोजगारमूलक कार्य भी करती हैं। श्रीमती मानकुंवर का कहना है कि उन्हें शासन के बिहान योजना के द्वारा रोजगार का जरिया मिल गया। इस सहायता के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद दिया है।