Home छत्तीसगढ़ बलरामपुर : अल्पसंख्यक के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री...

बलरामपुर : अल्पसंख्यक के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में विस्तृत कार्ययोजना बनायी है : अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM
बलरामपुर

अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए सेमिनार का हुआ आयोजन

बलरामपुर 19 जनवरी 2023

राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा, उपाध्यक्ष श्री हफीज खान, अल्पसंख्यक आयोग के सचिव एम. आर. खान, उर्दू अकादमी बोर्ड के सदस्य स्माईल खान की उपस्थिति में बाजार पारा स्थित ऑडिटोरियम में अल्पसंख्यकों के शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक विकास हेतु सेमीनार का आयोजन किया गया। इस दौरान सेमीनार में जिले के विभिन्न स्कूलों व महाविद्यालयों के अल्पसंख्यक समुदाय के छात्र-छात्राओं को परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री महेन्द्र छाबड़ा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा है कि अल्पसंख्यक समाज के अंतिम पंक्ति  तक शासन द्वारा चलायी जा रही योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यको के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में विस्तृत कार्ययोजना बनायी है। आयोग के अध्यक्ष ने  कहा कि मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनांतर्गत स्वामी आत्मानंद स्कूलों में सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तरीय शिक्षा प्रदान की जा रही है,इसके साथ ही श्री छाबड़ा ने विभिन्न अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की मांगों को प्रमुखता से निराकरण करने की बात कही। शासन द्वारा विभिन्न समुदाय के छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक विकास के प्रयासों को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा के लिए पड़ने वाले आर्थिक भार को कम करने के उद्देश्य से क्रियान्वित योजनाओं के सम्बन्ध में जानकारी दी, जिसमें प्री-मैट्रिक, मैट्रिकोत्तर तथा मेरिट कम मिन्स आधारित छात्रवृत्ति शामिल है, जिसका लाभ हितग्राहियों को दिलाने की आवश्यकता है,उन्होंने नई रोशनी, नई उड़ान, कौशल विकास के तहत् सीखो कमाओ योजना, अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र देने के लिए मार्गदर्शी सिद्धांत एवं उसकी प्रक्रिया, पढ़ो परदेश, हमारी धरोहर एवं अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए शासन के 15 सूत्रीय कार्यक्रमो के संबंध में जानकारी दी। श्री छाबड़ा ने  जिले के सभी समुदायो के प्रतिनिधियों से आग्रह करते हुए कहा कि यहां के लोग बहुत अच्छे है,सभी आपसी भाईचारा से रहते है। ऐसे ही हमें एक साथ मिलकर आगे बढ़ने का प्रयास करना है, जिससे हमारा शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक विकास हो सके।  
    छ.ग. अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष श्री हफीज खान ने कहा कि राज्य सरकार के मुखिया श्री भूपेश बघेल ने सभी आयोग के अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी है कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर जनता से उनकी समस्याओं से अवगत हो और उसका निराकरण करने का प्रयास करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ लें सके। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोग जानकारी के अभाव में शासन की योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। इसलिए आयोग द्वारा प्रदाय किये गये फोल्डर व पुस्तक का अध्ययन करें, जिससे कि आप सभी को शासन की योजनाओं की जानकारी किस तरह मिल सके, इसकी जानकारी हो जाये। श्री हाफिज ने कहा कि साधारण आवेदन देने में कार्यवाही नहीं हो पाती है इसलिए आवेदन के साथ नक्शा, खसरा संलग्न अवश्य करें, साथ ही जहां कही भी सामुदायिक प्रयोजन के लिए जमीन की मांग की जा रही है वह जमीन राज्य सरकार के अधीन तथा  कलेक्टर को आबंटित करने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो ऐसी जमीन का चयन कर आवेदन प्रस्तुत करें।
इस दौरान नगर पालिका बलरामपुर के अध्यक्ष श्रीमती सुन्दरमणी मिंज, अपर कलेक्टर श्री एस.एस.पैकरा, संयुक्त कलेक्टर श्री आर.एन.पाण्डेय, सहायक आयुक्त आदिवासी श्री आर.के.शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी श्री के.एल.महिलांगे, विभिन्न समाज के समाज प्रमुख सहित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।