Home जानिए Jio True 5G: जियो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देश के 50 शहरों...

Jio True 5G: जियो ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, देश के 50 शहरों में एकसाथ लॉन्च की 5G सर्विस, 184 शहरों में पहुंचा नेटवर्क

IMG-20251011-WA0045
IMG-20250614-WA0035
IMG-20250614-WA0034
IMG-20250614-WA0033
IMG-20250614-WA0032
IMG-20250614-WA0030
IMG-20250614-WA0031
IMG-20250614-WA0029
IMG-20250614-WA0028

IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

जियो ने देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एकसाथ 5जी सर्विस लॉन्च कर दिया है और इस तरह जियो ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 184 हो गई है. जियो ने 50 शहरों में एकसाथ 5G सर्विस लॉन्च करके वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है.

हाइलाइट्स

5जी लॉन्च के बाद जियो यूजर्स को कंपनी ने जियो वेलकम ऑफर के साथ इनवाइट किया है.
दुनिया भर में 5G सेवाओं के सबसे बड़े रोलआउट में से ये एक है.
जियो ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 184 हो गई है.

Reliance Jio True 5G: दिग्गज टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो सबसे तेज 5G सेर्विस देने वाला नेटवर्क बन गया है. जियो ने देश के 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एकसाथ 5जी सर्विस को लॉन्च करके एक नया रिकॉर्ड बनाया है. इन 50 शहरों को मिलाकर जियो ट्रू 5जी नेटवर्क से जुड़ने वाले शहरों की संख्या 184 तक पहुंच गई है.

रिलायंस जियो इनमें से ज्यादातर शहरों में 5G सर्विस शुरू करने वाला पहला और एकमात्र ऑपरेटर बन गया है. इन शहरों के जियो यूजर्स को कंपनी ने जियो वेलकम ऑफर के साथ इनवाइट किया है. ऑफर के तहत यूजर्स को बिना किसी अडिशनल चार्ज के 1GBPS + स्पीड पर अनलिमिटेड डेटा मिलेगा.

इन नए शहरों में 5G शुरू करने के बाद जियो ने कहा कि ‘17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 50 शहरों में एक साथ जियो ट्रू5जी लॉन्च करने पर हम बेहद रोमांचित हैं. जियो ट्रू 5जी से जुड़ने वाले शहरों की कुल संख्या 184 हो गई है. ये दुनियाभर में 5G सेवाओं के सबसे बड़े रोलआउट में से एक है. हमने देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड बढ़ा दी है क्योंकि हम चाहते हैं कि हर जियो यूज़र नए साल 2023 में जियो ट्रू 5जी का फायदा ले सके.

किन 50 शहरों में शुरू हुआ Jio True 5G?
चित्तूर-आंध्र प्रदेश, कडप्पा-आंध्र प्रदेश, नरसरावपेट-आंध्र प्रदेश, ओंगोल-आंध्र प्रदेश, राजमहेंद्रवरम- आंध्र प्रदेश, श्रीकाकुलम-आंध्र प्रदेश, विजयनगरम-आंध्र प्रदेश, नगांव-असम, बिलासपुर-छत्तीसगढ़, कोरबा-छत्तीसगढ़, राजनांदगांव-छत्तीसगढ़, पणजी-गोवा, अंबाला-हरियाणा, बहादुरगढ़-हरियाणा, हिसार-हरियाणा, करनाल-हरियाणा, पानीपत-हरियाणा, रोहतक-हरियाणा, सिरसा-हरियाणा, सोनीपत- हरियाणा, धनबाद- झारखंड, बागलकोट-कर्नाटक, चिक्कमगलुरु-कर्नाटक, हसन-कर्नाटक, मांड्या- कर्नाटक, तुमकुरु-कर्नाटक, अलाप्पुझा-केरल, कोल्हापुर-महाराष्ट्र, नांदेड़-वाघाला-महाराष्ट्र, सांगली- महाराष्ट्र, बालासोर-ओडिशा, बारीपदा-ओडिशा, भद्रक-ओडिशा, झारसुगुड़ा-ओडिशा, पुरी-ओडिशा, संबलपुर-ओडिशा, पुडुचेरी-पुडुचेरी, अमृतसर-पंजाब, बीकानेर-राजस्थान, कोटा-राजस्थान, धर्मपुरी- तमिलनाडु, इरोड-तमिलनाडु, थूथुकुडी-तमिलनाडु, नलगोंडा-तेलंगाना, झांसी-उत्तर प्रदेश, अलीगढ़- उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद-उत्तर प्रदेश, सहारनपुर-उत्तर प्रदेश, आसनसोल-पश्चिम बंगाल, दुर्गापुर-पश्चिम बंगाल.