Home खाना-खजाना साउथ इंडियन फूड पसंद हैं तो स्नैक्स में खाएं दाल वड़ा, मिलेगा...

साउथ इंडियन फूड पसंद हैं तो स्नैक्स में खाएं दाल वड़ा, मिलेगा लाजवाब स्वाद, मिनटों में हो जाता है तैयार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

हाइलाइट्स

ज्यादातर साउथ इंडियन फूड्स टेस्टी होने के साथ ही हेल्दी भी होते हैं.
दाल वड़ा बनाने के लिए चना दाल को भिगोकर प्रयोग किया जाता है.

दाल वड़ा रेसिपी (Dal Vada Recipe): आप अगर साउथ इंडियन फूड को पसंद करते हैं तो दिन में स्नैक्स के तौर पर दाल वड़ा को बनाकर खा सकते हैं. दाल वड़ा स्वाद के साथ ही पोषण भी देता है. हमारे यहां अब कई साउथ इंडियन डिशेस स्ट्रीट फूड से निकलकर घरों में पहुंच गई हैं और अक्सर बनाई जाने लगी हैं. इडली, डोसा, उत्तपम तो आपने घर पर कई बार बनाकर खाया होगा लेकिन अगर दाल वड़ा को ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई रेसिपी आपकी इसे तैयार करने में काफी मदद कर सकती है. दिन में जब भी हल्की भूख महसूस हो तो दाल वड़ा को बनाया जा सकता है. इस डिश को बच्चे भी काफी पसंद करेंगे.
दाल वड़ा बनाना बेहद सरल है और आपने इसे कभी नहीं बनाया है तो भी सिंपल टिप्स को फॉलो कर आसानी से तैयार कर सकते हैं. दाल वड़ा बनाने के लिए चना दाल का इस्तेमाल किया जाता है. इसे स्नैक्स के तौर पर या स्टार्टर के तौर पर भी खाया जाता है. शाम की चाय का लुत्फ दाल वड़ा के साथ बढ़ाया जा सकता है. आइए जानते हैं दाल वड़ा की रेसिपी.

दाल वड़ा बनाने के लिए सामग्री
चना दाल – 1 कप
प्याज कटा – 1/2 कप
कढ़ी पत्ते – 1 टेबलस्पून
अदरक पेस्ट – 1/2 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
हींग – 2 चुटकी
हरा धनिया कटा – 2-3 टेबलस्पून
तेल – तलने के लिए
नमक – स्वादानुसार

दाल वड़ा बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर दाल वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले चना दाल को साफ करें और उसे धोकर 2 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें. तय समय के बाद दाल को छलनी में डालकर पानी निकाल दें और कुछ देर ऐसे ही छोड़ दें जिससे दाल का अतिरिक्त पानी निकल जाए. अब चना दाल का एक चौथाई हिस्सा निकालकर एक बाउल में अलग रख दें. इसके बाद बची हुई चना दाल को मिक्सर की मदद से बिना पानी डाले दरदरा पीस लें.

अब चना दाल के पेस्ट को एक बड़ी बाउल में निकाल लें. इसमें अलग निकालकर रखी चना दाल के साथ हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और हींग डालकर अच्छी तरह से मिला दें. फिर इस मिश्रण में बारीक कटा प्याज, अदरक पेस्ट, कटे हुए कढ़ी पत्ते, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. मिश्रण तैयार होने के बाद थोड़ा-थोड़ा हाथों में लेते हुए दाल वड़े तैयार करें और उन्हें एक प्लेट में अलग रखते जाएं.

सारे मिश्रण से दाल वड़े बनाने के बाद एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. तेल जब गर्म हो जाए तो उसमें कड़ाही की क्षमता के मुताबिक दाल वड़े डालकर डीप फ्राई करें. इन्हें पलट पलटकर तब तक सेकें जब तक कि दाल वड़ा दोनों ओर से क्रिस्पी और सुनहरा न हो जाए. इसके बाद फ्राइड दाल वड़ा को एक प्लेट में उतार लें. इसी तरह सारे दाल वड़े फ्राई कर लें. स्नैक्स के लिए तैयार दाल वड़ा को हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें.