Home नौकरी Indian Coast Guard Recruitment 2023: कोस्ट गार्ड में बन सकते हैं नाविक,...

Indian Coast Guard Recruitment 2023: कोस्ट गार्ड में बन सकते हैं नाविक, 10वीं, 12वीं पास के लिए शानदार मौका

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

Indian Coast Guard Recruitment 2023: 10वीं, 12वीं पास के लिए कोस्ट गार्ड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. उम्मीदवार इस भर्ती के माध्यम से भारतीय तटरक्षक में नाविक की नौकरी पा सकते हैं. ध्यान दें कि पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है.

Indian Coast Guard Recruitment 2023: 10वीं, 12वीं पास के लिए कोस्ट गार्ड में सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर है. उम्मीदवार इस भर्ती के माध्यम से भारतीय तटरक्षक में नाविक की नौकरी पा सकते हैं. ध्यान दें कि पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है. ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि आप सभी जानकारियां चेक कर लें और जल्द से जल्द अपना आवेदन जमा कर लें.

कोस्ट गार्ड में नाविक की कुल 255 वैकेंसी निकाली गई है. जिनमें नाविक जनरल ड्यूटी के 225 एवं नाविक घरेलू शाखा के 30 पद शामिल हैं. उम्मीदवार पदों के लिए 16 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट joinindiancoastguard.gov.in पर जाएं.

क्या होनी चाहिए योग्यता

  • नाविक जीडी – फिजिक्स एवं मैथ के साथ 10वीं, 12वीं पास
  • नाविक डॉमेस्टिक ब्रांच – 10वीं पास

आयु सीमा
आवेदन करने वाले उम्मीदवार की उम्र 18 वर्ष से अधिक एवं 22 वर्ष से कम होनी चाहिए. अधिकतम आयु सीमा में आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट भी दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों के चयन के लिए चार चरण की परीक्षा आयोजित की जाएगी. जिसके आधार पर ऑल इंडिया स्तरीय मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी.