Home छत्तीसगढ़ NEET PG 2023: नीट पीजी के लिए कल तक करें रजिस्ट्रेशन, 15...

NEET PG 2023: नीट पीजी के लिए कल तक करें रजिस्ट्रेशन, 15 फरवरी को खुलेगी करेक्शन विंडो

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

NEET PG 2023 Registration: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 12 फरवरी से बंद हो जाएगी. आवेदन करने के लिए इस विंडों को 9 फरवरी को शुरू किया गया था.

नई दिल्ली. NEET PG 2023 Registration: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG 2023) के लिए आवेदन प्रक्रिया कल यानी 12 फरवरी से बंद हो जाएगी. आवेदन फॉर्म, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS)  की ओर से मांगे गए थे. जो उम्मीदवार विस्तारित एमबीबीएस इंटर्नशिप कट-ऑफ डेट ( extended MBBS internship cut-off date ) के अनुसार एलिजिबल हैं, वे एनईईटी पीजी 2023 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए इस विंडों को 9 फरवरी को शुरू किया गया था.

बता दें कि ऐसे उम्मीदवार उन शहरों में से परीक्षा देने के लिए पसंदीदा राज्य और शहर का चयन कर सकेंगे जो 27 जनवरी को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पिछले रजिस्ट्रेशन विंडो के बंद होने के समय उपलब्ध थे. इन आवेदकों के लिए नीट पीजी 2023 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 15 फरवरी को खुलेगी. खास बात यह है कि फाइनल एडिट विंडो खोलने से पहले इन उम्मीदवारों की लिस्ट एनबीईएमएस की वेबसाइट natboard.edu.in पर अपलोड की जाएगी. करेक्शन विंडो 20 फरवरी, 2023 तक एक्टिव रहेगी.

NEET PG 2023 Registration: एप्लीकेशन फॉर्म कैसे भरें

  • सबसे पहले एनबीईएमएस की वेबसाइट natboard.edu.in या nbe.edu.in पर जाएं.
  • यहां नीट पीजी 2023 एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
  • वैलिड ईमेल आईडी के माध्यम से अपना रजिस्ट्रेशन करें.
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें.
  • नीट आवेदन पत्र भरें और व्यक्तिगत, शैक्षणिक विवरण दर्ज करें.
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें.
  • सबसे आखिरी में इसे प्रिंट कर लें.
  • 5 मार्च को होगा एग्जाम
    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने लोकसभा में स्पष्ट कर दिया है कि नीट पीजी परीक्षा 05 मार्च 2023 को यानी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी. स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का कहना है कि परीक्षार्थियों को नीट पीजी 2023 परीक्षा की तारीख 5 महीने पहले ही बता दी गई थी.