Home छत्तीसगढ़ रायगढ़ : सीएचसी तमनार में बढ़ायी जायेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, कलेक्टर श्री तारन...

रायगढ़ : सीएचसी तमनार में बढ़ायी जायेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने दिए निर्देश

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM
रायगढ़

रीपा में उत्पादन के साथ मार्केटिंग व सप्लाई चैन पर भी करें फोकस-कलेक्टर श्री सिन्हा
बायोफ्लॉक विधि से मछली पालन को बढ़ावा देने कलेक्टर ने दिए निर्देश

रायगढ़, 22 फरवरी 2023

कलेक्टर श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर सभी वार्डों का जायजा लिया साथ ही मरीजों से चर्चा कर इलाज के संबंध में फीडबैक भी लिया। सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा भी निरीक्षण में साथ रहे। इस मौके पर मरीजों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल में स्पेशलिस्ट चिकित्सकों की पदस्थापना की मांग रखी। जिस पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने फौरन सीएमएचओ को अस्पताल में मांग के अनुरूप विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना के निर्देश दिए। इसके साथ ही अस्पताल में बर्न यूनिट और मॉर्चुरी बनाने की मांग स्थानीय लोगों ने रखी। जिस पर कलेक्टर श्री सिन्हा ने एस्टीमेट तैयार करवाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इस दौरान एसडीएम घरघोड़ा ऋषा ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर अक्षा गुप्ता, तहसीलदार अनुज पटेल, सीईओ जनपद तमनार एस.के.मरकाम सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
रीपा में उत्पादन के साथ मार्केटिंग व सप्लाई चैन पर भी करें फोकस-कलेक्टर श्री सिन्हा
कलेक्टर श्री सिन्हा ने मिलूपारा में तैयार हो रहे रीपा गौठान का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने महिला समूहों के साथ सीधा संवाद कर उनके कामकाज का फीडबैक लिया। कलेक्टर श्री सिन्हा ने रीपा में शुरू की जाने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि यहां 12 अलग-अलग आजीविका मूलक कार्य किए जायेंगे। जिनमें मशरूम उत्पादन, मिनरल वॉटर प्लांट, कोसा के कपड़े तैयार करना, ऑटो मोबाईल रिपेयरिंग शॉप जैसे गतिविधियां शामिल है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने इन कार्यों को करने वाले समूहों तथा व्यक्तियों से एक-एक करके चर्चा की तथा उनके टे्रनिंग के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि सामान तैयार करने के साथ-साथ उसकी मार्केटिंग व सप्लाई चैन पर भी फोकस करना है, जिससे कार्य स्थायी रूप से संचालित हो। इसके लिए उन्होंने स्थानीय उद्योगों का भी सहयोग लेने के निर्देश दिए।
बायोफ्लॉक विधि से मछली पालन को बढ़ावा देने के निर्देश
कलेक्टर श्री सिन्हा ने इसके साथ ही संबलपुरी गौठान का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने गौठान को व्यवस्थित रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। महिला समूहों द्वारा यहां बायोफ्लॉक विधि से किए जा रहे मछली पालन का काम भी देखा। इसके बारे में जानकारी लेने पर बताया गया कि यहां 7 टंकियों में पंगेशियस मछली का पालन किया जा रहा है। इसमें से अब तक लगभग 60 किलो मछली का विक्रय किया गया है। कलेक्टर श्री सिन्हा ने कहा कि यह आजीविका के लिहाज से काफी अच्छा कार्य है, इसे अन्य गौठानों पर भी व्यवसायिक स्तर पर शुरू करने के निर्देश उन्होंने सहायक संचालक मत्स्य पालन को दिए। इसके साथ ही उन्होंने गौठान में गौ-मुत्र खरीदी का काम भी शुरू करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त श्री संबित मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्री रूपेन्द्र पटेल सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।