Home छत्तीसगढ़ 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पूरी : सीएम बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़...

85वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पूरी : सीएम बघेल ने कहा- छत्तीसगढ़ की धरती पर पहली बार होने जा रहा ‘कांग्रेस का महाकुंभ’, हम उत्सुक हैं, सबका स्वागत है…

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रायपुर. कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी पूरी हो चुकी है. इसका जायजा लेने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार रात नवा रायपुर पहुंचे. जहां उन्होंने तैयारियों का मुआयना किया. उन्होंने कहा कि हमारी तैयारी पूरी है, हम अपने राष्ट्रीय नेता के स्वगात के लिए तैयार हैं. कल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आ रहे हैं, एयरपोर्ट से अधिवेशन स्थल तक भव्य स्वागत की तैयारी है. अधिवेशन को लेकर हम सब उतसाहित हैं.

नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां महाधिवेशन होना है. कांग्रेस का इतना बड़ा महाकुम्भ पहली बार छत्तीसगढ़ की धरती पर होने जा रहा है. हम सभी उत्सुक हैं. पूरा छत्तीसगढ़ और कांग्रेस परिवार स्वागत को तैयार है.

वहीं इसके अलावा सीएम ने भारत जोड़ो यात्रा और हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर कहा कि इसका बड़ा असर देश में दिख रहा है. आने वाले कई वर्षों में ऐसी यात्रा शायद ही हो. राहुल गांधी के साथ पूरा देश आज खड़ा हो गया है.