Home छत्तीसगढ़ रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में...

रायपुर: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस: महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

महिला बाल विकास मंत्री, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष हुईं शामिल

रायपुर, 27 फरवरी 2023

महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने निकाली बाइक रैली
महिला सशक्तिकरण
 लगभग 15 किलामीटर की दूरी तय करते हुए वापस तेलीबांधा तालाब में आकर समाप्त हुई

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज राजधानी रायपुर के तेलीबांधा तालाब से महिला सशक्तिकरण का संदेश लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने बाइक रैली निकाली। रैली में महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया, छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती तेजकुंवर नेताम, जिला पंयायत रायपुर की अध्यक्ष श्रीमती डोमेश्वरी वर्मा, महिला बाल विकास विभाग की संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा, यूनिसेफ के राज्य प्रमुख श्री जॉब जकारिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने रैली में गढ़बो सुपोषित छत्तीसगढ़ और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया। रैली तेलीबांधा तालाब से शुरू होकर घड़ी चौक, आमापारा, स्टेशन चौक से होते हुए फाफाडीह चौक, अंबेडकर चौक, केनाल रोड होते हुए लगभग 15 किलामीटर की दूरी तय करते हुए वापस तेलीबांधा तालाब में आकर समाप्त हुई।