Home छत्तीसगढ़ राजीव गांधी किसान न्याय योजना: जिले के 92 हजार 159 किसानों के...

राजीव गांधी किसान न्याय योजना: जिले के 92 हजार 159 किसानों के खाते में 60 करोड़ से अधिक की राशि की अंतरित

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

दीपांशु जायसवाल मुंगेली पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर 21 मई को राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत जिले के 92 हजार 159 किसानों के खाते में 60 करोड़ 35 लाख 03 हजार रूपए की राशि की अंतरित की गई। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम सांकरा में आयोजित ‘‘भरोसे का सम्मेलन’’ कार्यक्रम में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत खरीफ वर्ष 2022 में देय आदान सहायता राशि की प्रथम किश्त प्रदेश के 23 लाख 85 हजार 240 किसानों के बैंक खाते में 1775 करोड़ 55 लाख 27 हजार रूपए अंतरण किया। इनमें जिले के 92 हजार 159 किसान भी शामिल हैं। जिनके खाते में 60 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई है। जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला कलेक्टोरेट स्थित मनियारी सभाकक्ष में हुआ। प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अपर कलेक्टर श्री तीर्थराज अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे। साथ ही योजना के हितग्राही भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।