Home छत्तीसगढ़ जिला पंचायत सीईओ ने किया लोरमी विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यो का...

जिला पंचायत सीईओ ने किया लोरमी विकासखण्ड अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण मुंगेली 27 मई 2023

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

दीपांशु जायसवाल मुंगेली कलेक्टर श्री राहुल देव के निर्देशानुसार जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री डी. एस राजपूत ने 26 मई को विकासखण्ड लोरमी के ग्राम लालपुर थाना और चंदली में विभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण किया। उन्होने लालपुर थाना में जल जीवन मिशन के तहत ओवर हेड टैंक का निर्माण पूर्ण गुणवत्ता के साथ किए जाने एवं प्रत्येक घरों में सुचारू रूप से पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी क्रम में उन्होने वहां स्वामी आत्मानंद स्कूल के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण कर गुणवत्तायुक्त निर्माण के निर्देश दिए। जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम चंदली में ग्रामीण औद्योगिक पार्क में विभिन्न गतिविधियों का भी निरीक्षण किया एवं गोबर पेंट उत्पादन, जुट बैग निर्माण, पोहा, दोना पत्तल आदि गतिविधि के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।