Home छत्तीसगढ़ ग्राम सांवतपुर का गौठान समूह की महिलाओं के लिए बना आमदनी का...

ग्राम सांवतपुर का गौठान समूह की महिलाओं के लिए बना आमदनी का जरिया मुंगेली 29 मई 2023

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

दीपांशु जायसवाल मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम सांवतपुर का गौठान स्व सहायता समूह की महिलाओं के लिए अतिरिक्त आमदनी का जरिया बन चुका है। गौठान में समूह की महिलाएं विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधि अपनाकर स्वावलंबन व आत्मनिर्भर होने की दिशा में आगे बढ़ रही है। महिलाओं के जीवन में एक नया बदलाव आ रहा है। ग्राम सांवतपुर के गौठान में इंदिरा महिला स्व सहायता समूह और भारत वाहिनी स्व सहायता समूह द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर से वर्मी कंपोस्ट व सुपर कंपोस्ट निर्माण कार्य किया जा रहा है।
समूह द्वारा योजना के शुरुआत से लेकर अबतक 621 क्विंटल 85 किलोग्राम वर्मीं कंपोस्ट का उत्पादन किया गया है, जिसमें से 538 क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है। इसी तरह समूह द्वारा 318 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट का भी निर्माण किया गया है, जिसमें से 71 क्विंटल सुपर कम्पोस्ट का विक्रय किया जा चुका है। इससे समूह की महिलाओ को लगभग 04 लाख 22 हजार रूपए की आमदनी हुई है। बता दें कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप ग्रामीण अर्थव्यव्स्था को मजबूती प्रदान करने तथा ग्रामीणों को ग्राम में ही रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ने शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना के तहत निर्मित गौठानों में विभिन्न आजीविकामूलक गतिविधि संचालित की जा रही है। इन गौठानों से जुड़कर स्वसहायता समूह की महिलाएं अब सशक्त व आत्मनिर्भर हो रही हैं।