Home छत्तीसगढ़ रतनपुर थाना में बड़ा फेरबदल। पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने समूचे...

रतनपुर थाना में बड़ा फेरबदल। पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने समूचे स्टाफ में किया फेरबदल।

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

भूपेंद्र साहू।ब्यूरो चीफ बिलासपुर।बिलासपुर/रतनपुर— पुलिस कप्तान संतोष कुमार सिंह ने जिले के रतनपुर स्थित समूचे थाना स्टाफ को बदल दिया है। थाना में पदस्थ उपनिरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक समेत आरक्षकों को मिलाकर कुल 18 लोगों का स्थानांतरण पुलिस कप्तान ने किया है। इसके अलावा एसपी ने अन्य थानों के 20 अधिकारियों और कर्मचारियों का थाना बदल दिया है। स्थानांतरित किए गए कुल 38 लोगों में महिला अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।पुलिस कप्तान संतोष कुमार ने रतनपुर थाना में बड़ा फेरबदल किया है। रतनपुर विधवा महिला के साथ हुए गलत कार्रवाई के बाद एसपी ने थाने के उपनिरीक्षक समेत कुल 18 लोगों को हटा दिया है। जानकारी देते चलें कि एक सप्ताह पहले ही रतनपुर में एक महिला पर फर्जी कार्रवाई दर्ज कर स्थानीय पुलिस ने जेल दाखिल कराया था। अन्त में पुलिस प्रशासन को झुकना पड़ा। कोर्ट में तीन सदस्यीय जांच टीम की रिपोर्ट पेश कर कार्रवाई को गलत बताना पड़ा। इसके बाद पुलिस कप्तान ने तत्काल थानेदार कृष्णकांत को निलंबित कर एसडीओपी को कारण बताओं नोटिस जारी करना पड़ा। घटनाक्रम के बाद कयास लगाया जा रहा था कि पुलिस कप्तान पुलिस की साख बचाने कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। महिला के जेल से रिहा होने के करीब तीन दिन बाद पुलिस कप्तान थाना स्टाफ को ही बदल दिया। इसके अलावा पुलिस कप्तान ने दूसरा आदेश जारी थानों में जमे 20 अंगदों को भी इधर से उधर किया है। कार्रवाई के बाद कर्मचारियों में जमकर हलचल है। पढ़ें स्थानांतरित किए गए अधिकारियों और अधिकारियों की सूची।