Home छत्तीसगढ़ मतदाता जागरूकता: 02 अगस्त को सुबह 07 बजे एसएनजी कालेज से पड़ाव...

मतदाता जागरूकता: 02 अगस्त को सुबह 07 बजे एसएनजी कालेज से पड़ाव चौक तक रैली-वॉकथान का होगा आयोजन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली 01 अगस्त 2023// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल देव के निर्देशन में जिले में 02 अगस्त को मतदाता जागरूकता हेतु रैली-वॉकथान का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन सुबह 07 बजे एसएनजी कालेज प्रांगण से शुरू होकर पड़ाव चौक होते हुए एसएनजी कालेज वापस होगी। अपर कलेक्टर श्री विजेन्द्र पाटले ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को इस आयोजन में युवा वर्ग के साथ-साथ दिव्यांग, थर्ड जेंडर की सहभागिता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि 02 अगस्त को जिला स्तरीय स्वीप कार्यक्रम के तहत एसएनजी कालेज महाविद्यालय में ईवीएम-वीवीपीएटी का प्रदर्शन, रंगोली, वाद-विवाद, निबंध प्रतियोगिता, मानव श्रृंखला तैयार करना, खेल कार्यक्रम एवं युवा मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराया जाए। उन्होंने कार्यक्रम के व्यवस्थित आयोजन के लिए निर्धारित रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था, स्वीप कार्यक्रम का नारा, रैली समापन स्थल पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपे हैं। कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को रैली-वॉकथान के लिए निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित रहने कहा है।