Home छत्तीसगढ़ प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग के लिए पंजीयन 18 अगस्त तक

प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग के लिए पंजीयन 18 अगस्त तक

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली, 11 अगस्त 2023// कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क तैयारी हेतु प्रज्ञा कोचिंग केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। प्रतियोगी परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग हेतु अभ्यर्थी अपने 10वीं, 12वीं, कॉलेज की अंकसूची व आधारकार्ड की छायाप्रति और एक पासपोर्ट साइज के फोटो के साथ स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय दाउपारा में 18 अगस्त तक पंजीयन करा सकते हैं। जिला मिशन समन्वयक ने बताया कि प्रवेश परीक्षा की तिथि 20 अगस्त निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा मे चयनित अभ्यर्थियों को सीजीपीएससी, व्यापम, एसएसी, बैंकिंग, रेल्वे सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।