Home छत्तीसगढ़ अवनी सिंह का राज्य स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार...

अवनी सिंह का राज्य स्तरीय शालेय शतरंज प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार चयन

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

अकलतरा – अकलतरा नगर के श्री जयंत सिंह क्षत्रिय शिक्षक एवम माता श्रीमती मिथला सिंह की 13 वर्षीय पुत्री अवनी सिंह ने मुंगेली में आयोजित 23 वी स्कूल खेलकूद प्रतियोगिता के संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के 14 वर्ष की बालिका वर्ग से 10 जिलों के बिलासपुर जोन से आए हुए लगभग 200 प्रतिभागियों के बीच शतरंज प्रतियोगिता में अकलतरा विकासखंड के जांजगीर चांपा जिले से न्यूविको पब्लिक स्कूल गोपालनगर की कक्षा 8वी की छात्रा ने लगातार तीसरी बार अपने क्षेत्र का नाम रौशन करते हुए बिलासपुर डिवीजन के लिए राज्य स्तरीय शालेय शतरंज क्रीड़ा प्रतियोगिता में चयनित हुई।ज्ञात हो की अवनी सिंह विगत तीन वर्षो से छत्तीसगढ से नेतृत्व कर नेशनल गेम हेतु क्वालीफाइंग करने का प्रयास कर रही है किंतु कॉरोना काल के दौरान विगत तीन वर्ष से राष्ट्रीय खेलकूद का आयोजन नही होने की वजह से उनको अवसर प्रदान नही हो रहा था । उनके इस प्रतिभा को तराशने में उनके शाला के प्राचार्य श्री सुमंतो विश्वास ,शाला के खेलकूद प्रभारी श्री प्रदीप कुमार साहू avm सुषमा शर्मा,कक्षा अध्यापिका निवेदिता घोष ने हर्ष व्यक्त किया है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित होने की अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान किया।अवनी सिंह अपने इस प्रतिभा का श्रेय अपने माता पिता के साथ साथ उनकी बड़ी बहन तृषा सिंह को देती है जिसके मार्गदर्शन में यह गौरव हासिल किया है।