Home छत्तीसगढ़ स्वर्णकार महिला विंग, के द्वारा कृष्ण जन्म उत्सव के उपलक्ष में ऑनलाइन...

स्वर्णकार महिला विंग, के द्वारा कृष्ण जन्म उत्सव के उपलक्ष में ऑनलाइन कृष्ण राधा बानो प्रतियोगिता

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बिलासपुर – स्वर्णकार महिला विंग, के द्वारा कृष्ण जन्म उत्सव के उपलक्ष में ऑनलाइन कृष्ण राधा बानो प्रतियोगिता रखी गई। जिसमें सभी छोटे बड़े बच्चों ने उत्साहपूर्ण भाग लिया। सभी के मनमोहक छवि को देखते हुए, पुरस्कार , आगामी कार्यक्रम कृष्ण भगवान के छठी जन्मोत्सव, के दिन विभिन्न कार्यक्रमों के साथ वितरित किया जाएगा। प्रतिवर्ष के अनुसार, इस वर्ष भी, श्री कृष्ण भगवान की छठी, पांचवें दिन बनाया जाता है। जिसमें जड़ी युक्त पेय जिसे काके कहा जाता है। और उड़द दाल से बने बड़े एवं पंजरी प्रसाद के साथ इसका आनंद उठाया जाता है। शहरी क्षेत्र में खासकर विलुप्त होती, कांके बडा की परंपरा, को विगत 7 वर्षों से , स्वर्णकार महिला विंग, हर्षोल्लास के साथ मनाती हुई आ रही है। कृष्ण भगवान को मनमोहक झूले में बिठाकर, बारी-बारी से झूलते हुए भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। गीत संगीत और नृत्य, छठी में आकर्षण का केंद्र होता है। इस बात की जानकारी हमें स्वर्णकार महिला विंग, की निशा यज्ञेश सोनी के द्वारा प्राप्त हुई।