Home छत्तीसगढ़ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि...

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि किया लाल बहादुर शास्त्री को याद

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) ने दी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि किया लाल बहादुर शास्त्री को याद

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर (नगर) के द्वारा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री जी की जयंती आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई, 2 अक्टूबर हर भारतीय के लिए एक अति विशिष्ट तारीख़ होती है, अपनी विराट संकल्प-शक्ति द्वारा स्वदेशी और स्वराज जैसी सुंदर संकल्पनाओं को साकार करने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती है, इस दिवस को पूर्व प्रधानमंत्री पंडित लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती होती है, पराधीन भारत के दौरान समुचे देश की राजनीति चेतना को अपनी तपस्या जैसी जीवन-शैली से चमत्कृत करने वाले पूज्य बापू तथा स्वतंत्र भारत के स्वाभिमान को विश्व पटल पर विराट रूप में उकेरने वाले शास्त्री जी, दोनों का ही जीवन संदेश इस युग के लिए एक बेहद आवश्यक आदर्श है, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रतनपुर(नगर) द्वारा राष्ट्र यज्ञ के दोनों सर्व स्वीकृत महापुरुषों को इस दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर प्रणाम किया, जिसमें ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रमेश सूर्या,किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव दामोदर सिंह, NSUI प्रदेश सचिव एवं ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री राजा रावत,युवा कांग्रेस महासचिव रवि रावत,ब्लॉक उपाध्यक्ष यासीन अली,शत्रुहन सोनी, महामंत्री रफी अंसारी,कोषाध्यक्ष संतोष सोनी,जोन अध्यक्ष जितेंद्र चंदेल,बूथ अध्यक्ष दुर्गा पटेल, संतोष धीवर,संजू सूर्यवंशी, महिला नेत्री शैल जायसवाल, चंदा बैशवाड़े सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे ।