Home छत्तीसगढ़ दशहरा के दिन भी खुला रहेगा (सैलून) दुकान,,श्रीवास समाज की बैठक सम्पन्न

दशहरा के दिन भी खुला रहेगा (सैलून) दुकान,,श्रीवास समाज की बैठक सम्पन्न

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

18 अक्टूबर 2023// मुंगेली/ /जिले में नवरात्र पर्व हर वर्ष की तरह इस बार भी बड़ी धूमधाम से विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में नवरात्र पर्व के अंतिम दिन 24 अक्टूबर को मंगलवार को दशहरा पर्व पड़ रहा है। जिसे देखते हुए जिले के समस्त नाई (सैलून) दुकान खोलने का निर्णय, श्रीवास समाज द्वारा बैठक अयोजित कर लिया गया है। नगर अध्यक्ष गोलू श्रीवास ने बताया कि जिले में सप्ताह के हर एक मंगलवार को सभी सैलून दुकान बंद रखने की निर्णय लिया गया है लेकिन इस सप्ताह 24 तारीख मंगलवार दशहरा पर्व होने के कारण सर्व सहमति से सैलून खोलने का निर्णय लिया गया है।बैठक में बड़ी सख्या में जिले के श्रीवास समाज के लोग मौजूद थे।