Home छत्तीसगढ़ पार्टी व संगठन के सारे कार्यकर्ता एक है सब आपस मे एक...

पार्टी व संगठन के सारे कार्यकर्ता एक है सब आपस मे एक होकर पूरे प्रदेश का चुनाव लड़कर पुनः कांग्रेस की सरकार बनाएंगे – केशरवानी

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

विजय केशरवानी पहुंचे रतनपुर, माँ महामाया और भैरव बाबा का लिया आशीर्वाद
रतनपुर- बेलतरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी का टिकट फाइनल होते ही विजय केशरवानी शीश नवाने महामाया देवी के दरबार पहुंचे ,जहां पर उन्होंने स्नेहपूर्वक दर्शन पूजन कर मातारानी का आशीर्वाद लिया ,
नवरात्र के पंचमी तिथि को बेलतरा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी विजय केशरवानी रतनपुर महामाया मन्दिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों के खुशहाली की कामना करते हुए आशीर्वाद लिया,बेलतरा विधानसभा से टिकट फाइनल होने की खबर पाकर सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता केशरवानी को बधाई देने मन्दिर परिसर में पहुंच गए,मन्दिर प्रांगड़ में ही उपस्थित असंख्य कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल माला पहनाकर स्वागत कर उन्हें अग्रीम जीत के लिए बधाइयां दी,स्वागत से अभिभूत केशरवानी ने कहा पार्टी ने उन्हें जो बेलतरा क्षेत्र के लिए अवसर दिया है वे उसे बखूबी ढंग से निभाएंगे,पार्टी व संगठन के सारे कार्यकर्ता एक है हम सब आपस मे एक होकर पूरे प्रदेश का चुनाव लड़कर पुनः कांग्रेस की सरकार बनाएंगे,
कार्यकर्ताओ से मिलने उपरांत वे तन्त्र अधिष्ठाता श्री भैरव बाबा मंदिर व पहाड़ा वाली माता लखनी देवी मंदिर के दर्शन पूजन के लिए समर्थकों के साथ रवाना हुए,इस अवसर पर श्री केशरवानी के साथ रतनपुर व बेलतरा क्षेत्र के सैकड़ों कार्यकर्ता साथ मे थे,