Home छत्तीसगढ़ हज़ारों समर्थकों के साथ दीपक पात्रे ने दाखिल किया नामांकन, कहा भाजपा-कांग्रेस...

हज़ारों समर्थकों के साथ दीपक पात्रे ने दाखिल किया नामांकन, कहा भाजपा-कांग्रेस से उकता चुकी है मुंगेली की जनता

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

मुंगेली । मुंगेली विधानसभा से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी दीपक पात्रे ने अपने हज़ारों समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन फॉर्म दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने से पहले दीपक पात्रे ने माता पिता और क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद लिया। आम आदमी पार्टी कार्यालय से विशाल रैली के रूप में निकलकर वे पैदल ही नामांकन स्थल पहुंचें। मीडिया से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि “आम आदमी पार्टी शिक्षा स्वास्थ्य और रोज़गार के लिए जानी जाती है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी के अच्छे कामों को देखकर ही वहां की जनता ने अरविन्द केजरीवाल को 3 बार मुख्यमंत्री बनाया। पंजाब में पार्टी ने 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई है। गुजरात चुनाव में जनता ने आम आदमी पार्टी को 42 लाख वोट दिए थे। इससे साफ़ जाहिर है कि लोग अब भाजपा काँग्रेस से ऊब चुके हैं और अब वादों को पूरा न करने वाली पार्टियों को छत्तीसगढ़ की जनता नकारेगी और आम आदमी पार्टी को चुनेगी।”