Home अपराध बसंतपुर क्षेत्र के ग्राम करमडीहा में रिटायर फौजी की हत्या

बसंतपुर क्षेत्र के ग्राम करमडीहा में रिटायर फौजी की हत्या

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

बलरामपुर पुलिस को मिली सफलता, थाना बसंतपुर क्षेत्र के ग्राम करमडीहा में रिटायर फौजी की हत्या करने वाले आरोपियो को २४ घंटे के भीतर किया गया गिरफ्तार!

अवैध संबंध बना हत्या का कारण, सुपारी किलर के माध्यम से कराई गई हत्या, 50,000 रूपये देकर किया गया था मौत का सौदा, सुपारी किलर को पैसे का किया गया था अग्रिम भुगतान, घटना में शामिल सभी 03 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार।

महिला का पूर्व में आरोपी से था अवैध संबंध, बाद में मृतक से था अवैध संबंध, आरोपियों ने कुल्हड़ी, लोहे का राड (मोटर सायकल का सॉकप) एवं डंडा से हमला कर दिया घटना को अंजाम।

सूचक थाना उपस्थित आकर मौखिक मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि इसका छोटा भाई देवकुमार निर्मलकर उम्र 43 वर्ष जो लगभग 3 वर्ष पूर्व आर्मी से सेवानिवृत होकर अपने परिवार के साथ गांव में रहता था वह प्रतिदिन प्रातः लगभग 04:00 बजे मॉर्निंग वाक पर घूमने जाता था कि सूचक लगभग प्रातः 05:30 बजे अपने घर से मजदूर खोजने मोटर सायकल से गुड़ी पारा की ओर जा रहा था तो देखा कि मेन रोड में एक व्यक्ति मुह के बल मृत पड़ा था जिसका सिर खून से लथपथ एवं खून रोड में बहकर जमा हुआ है तब यह मृतक का कपड़ा देखकर शंका होने पर सिर थोड़ा पलट कर सिधा करके देखा तो इसका छोटा भाई देवकुमार निर्मलकर मृत पड़ा था जिसके सिर के पीछे कटने के गहरे निशान थे, ललाट के उपर गहरा कट कर सिर का भेजा बाहर निकला था एवं बाएं कान का हिस्सा थोड़ा कटा था तब यह अपने घर एवं पड़ोसियों को घटना की जानकारी दिया। देवकुमार निर्मलकर का मृत्यु किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा सिर में लोहे के धारदार हथियार से चोट पहुँचाने से हुई है कि सूचना पर थाना बसंतपुर में मर्ग क्र. 95/2023 धारा 174 जा.फौ. दर्ज कर जांच में लिया गया। मृतक देवकुमार निर्मलकर पिता स्व. विन्देश्वर प्रसाद उम्र 43 वर्ष सा. करमडीहा थाना बसंतपुर जिला बलरामपुर- रा. गंज (छ.ग.) के मर्ग जांच के दौरान कथन प्रार्थी, गवाहन, घटना स्थल निरीक्षण, शव निरीक्षण, राय पंचानों, परिस्थितिजन साक्ष्य के आधार पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा सदर 302 भा.द.सं. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। जांच के संदिग्धों से कड़ाई से पूछताक्ष करने पर मामले का खुलाशा किया गया। प्रकरण में ग्राम करमडीहा के धरमसुल्ली कुशवाहा पारा निवासी महिला का अवैध संबंध पूर्व में आरोपी सुनील कुशवाहा पिता कुम्भकरण, उम्र 40 वर्ष, ग्राम करमडीहा से था बाद में उक्त महिला का अवैध संबंध मृतक देवकुमार निर्मलकर से था। आरोपी सुनील कुशवाहा द्वारा आरोपी राहुल यादव एवं अपचारी बालक को मृतक की हत्या करने की सुपारी के रूप में 50,000 अग्रिम दिया गया था। सुपारी किलर के माध्यम से मृतक देवकुमार निर्मलकर की हत्या कराई गई। आरोपियों द्वारा कुल्हाड़ी, लोहे का राह (मोटर सायकल का सॉकप) एवं डंडा से हमला कर रिटायर फौजी की हत्या की गई। घटना में शामिल सभी 03 आरोपियों को बसंतपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है, आरोपियों के विरुद्ध विधिअनुसार कार्यवाही की जा रही है।