Home छत्तीसगढ़ प्रबल प्रताप का धुंआधार जनसम्पर्क क्षेत्रवासियों का मिल रहा समर्थन कोटा में...

प्रबल प्रताप का धुंआधार जनसम्पर्क क्षेत्रवासियों का मिल रहा समर्थन कोटा में एक बड़ा बम फूटेगा

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रतनपुर/ कोटा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने आज विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांव का जनसंपर्क किया। इस दौरान कई स्थानों पर प्रबल प्रताप सिंह का स्वागत हुआ और सिंह ने बुजुर्गों के चरण छूकर आशीर्वाद भी लिया। उन्होंने आमजनो से मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में फिर से भाजपा की सरकार बनाने भाजपा को जीतने की अपील की। कोटा,रतनपुर,बेलगहना.केंदा,पेड्रा गौरेला खोंगसरा,खोडरी,के अलावा कई ग्रामीण अंचल पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। भाजपा प्रत्याशी प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो देश में काम किया है, योजनाओ का लाभ दिया है वह आमजनो के लिए काफी लाभदायक है। निश्चित ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने यह भी दावा किया की इस बार कोटा विधानसभा में बदलाव होगा और लोग भाजपा का विधायक चुनेंगे। जनता का प्यार और विश्वास इतना ज्यादा है की लोग भाजपा को वोट देना चाहते हैं। बातो ही बातो में उन्होंने कहा की कोटा में एक बड़ा बम फूटेगा। मीडिया से बात करते हुए बताया की कोई भी प्रत्याशी कमजोर नहीं होता, हर प्रत्याशी प्रतिद्वंदी होता है। चूँकि कोटा कांग्रेस का गढ़ रहा है,इसलिए इस बार जनता ने भी मन बना लिया है की बदलाव करना है और कोटा में घर वापसी कराने वाले हिंदुत्व वाले प्रत्याशी को जीताना है। पिछले कुछ समय से कोटा विधानसभा में धर्मांतरण को रोका गया है,लोगो में जागरूकता आयी है,यही कारण है की मुझे यहाँ से चुनाव लड़ना पड़ा। बातो ही बातो में प्रबल प्रताप ने कहा की लोगो में उत्साह, उमंग और जोश बना हुआ है और मेरी कोशिश यही रहेगी की आमजनो की उम्मीदों पर खरा उतरु। क्षेत्र में किसी भी प्रकार की विकास में कोई कमी नही होगा इसका ख्याल रखा जाएगा। कोटा विधानसभा खूबसूरत और पर्यटन के हिसाब से बहुत बढ़िया जगह है इसलिए हमारा कोशिश रहेगा की एजुकेशन हब भी बनाया जाए।