Home अपराध गाली गलौच की बात को लेकर मारपीट कर हत्या का प्रयास करने...

गाली गलौच की बात को लेकर मारपीट कर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियों को रतनपुर पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003
IMG-20240704-WA0019
IMG-20220701-WA0004
WhatsApp-Image-2022-08-01-at-12.15.40-PM
1658178730682
WhatsApp-Image-2024-08-18-at-1.51.50-PM

रतनपुर – नीतेष कहरा निवासी कहरापारा रतनपुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनाँक 05 नवम्बर को शाम प्रार्थी अपने दोस्त उद्धव बरिहा, संजय सिदार, उदित आर्मो के साथ दुलहरा तालाब पार्टी मना रहे थे। तथा आपस में मजाक-मजाक में गाली गलौच कर रहे थे, वहीं पास में कुछ और लोग पार्टी कर रहे थे उनको लगा कि प्रार्थी व उनके साथी उन लोग को गाली दे रहे हैं, तो वे लोग उत्तेजित होकर प्रार्थी व उसके दोस्त लोग के पास आये और हमे गाली क्यों दे रहे हो बोलते हुये, प्रार्थी व उनके साथियों को अश्लील गाली गलौच करने लगे, जिन्हे प्रार्थी के दोस्त उदित आर्मो उर्फ लाला पिता महेंद्र आर्मो उम्र 25 वर्ष ग्राम रतनपुर के द्वारा गाली देने से मना करने पर दुर्गेश साहू, राजू यादव व अन्य लोगों के द्वारा जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का व लात से मारपीट कियें हैं तथा हत्या करने की नीयत से वहीं पास में रखे चाकू से उदित के पेट व सीने में जानलेवा हमला कर दिये, जिससे आहत उदित बेहोश होकर वहीं गिर गया। तब प्रार्थी के अन्य दोस्तों के द्वारा बीच बचाव करने पर दुर्गेश, राजू व उनके अन्य साथी वहॉं से फरार हो गये, आहत को रतनपुर अस्पताल लाया गया जहॉं से बेहतर उपचार के लिये बिलासपुर रिफर कर दिया, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। दौरान विवेचना के श पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के दिशा निर्देश व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) कोटा के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी रतनपुर द्वारा टीम गठित कर फरार आरोपियों की पता तलाश की जा रही थी जो भागने के फिराक में थे। तकनीकी व मुखबिर सूचना के आधार उक्त आरोपियों को उनके सकुनत स्थान पर दबिश देकर अभिरक्षा में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पुछताछ किया गया जो उक्त आरोपियों द्वारा घटना कारीत करना स्वीकार करने से आरोपियों को आज दिनांक 07.11.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।