Home अपराध पूर्व रंजिश को लेकर विवाद, प्राण घातक हमला, करने वाले आरोपी को...

पूर्व रंजिश को लेकर विवाद, प्राण घातक हमला, करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा चंद घंटो में किया गया गिरफतार

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

रतनपुर – पूर्व रंजिश को लेकर विवाद, प्राण घातक हमला, करने वाले आरोपी को रतनपुर पुलिस द्वारा चंद घंटो में किया गया गिरफतार, मामला रतनपुर थाना का है जहाँ प्रार्थी गर्जन केंवट दिनांक 07.11.2023 को थाना रतनपुर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम लखराम के ही महेश केवंट एवं प्रार्थी का पुत्र अश्वनी केवंट के मध्य नवरात्रि के समय हुये विवाद को लेकर महेश केवट के द्वारा अश्वनी केवंट को अश्लील गाली गलौच करते जाने से मारने की नीयत से ईट से अश्वनी केवट के चेहरे पर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे अश्वनी केवंट का चेहरा खून से लथपथ हो गया कि आह्त अश्वनी केवंट को ईलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किये तथा आह्त के पिता द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराने पर धारा 307,294,506,323 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया दौरान विवेचना कार्यवाही के मामले की गंभीरता को देखते हुये थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक देवेश सिंह राठौर के द्वारा त्वरित थाना स्तर में उक्त आरोपी की धरपकड हेतु टीम तैयार कर रवाना किया । आरोपी महेश केंवट को लखराम चौक के पास घेराबंदी कर तलब कर थाना लाया गया जो पूछताछ पर अपना जुर्म स्वीकार किया दिनांक 08.11.2023 को गिरिफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेस किया गया।