Home PM Modi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा 13 नवंबर को प्रातः 9 बजे...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आम सभा 13 नवंबर को प्रातः 9 बजे मुंगेली के ग्राम जमकुही में

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

देवेंद्र कान्हा जायसवाल संपादक

मुंगेली/ विधानसभा मुंगेली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी दौरा 13 नवंबर को प्रातः 9 बजे बछेरा(जमकुही) बायपास रोड के पास मे होने जा रहा है। प्रधानमंत्री के आमसभा की तैयारियों का प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर ने कार्यक्रम स्थल पहुँचकर लिया जायजा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम सभा में बिलासपुर लोकसभा के सभी 8 विधानसभा क्षेत्र मुंगेली, लोरमी, तखतपुर, बिल्हा,बिलासपुर,बेलतरा, कोटा,मस्तूरी,तथा बेमेतरा जिला के नवागढ़ व बेमेतरा के भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील करेंगे। ज्ञातव्य है कि मुंगेली विधानसभा से पुन्नूलाल मोहले, लोरमी विधानसभा से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, तखतपुर विधानसभा से धर्मजीत सिंह, बिल्हा विधानसभा से धरमलाल कौशिक,बिलासपुर से अमर अग्रवाल, मस्तूरी से डॉ कृष्णमूर्ति बांधी, बेलतरा से सुशांत शुक्ला,कोटा से प्रबल प्रताप सिंह जूदेव तथा बेमेतरा से दीपेश साहू,नवागढ़ विधानसभा से दयालदास बघेल चुनाव मैदान में हैं। इन सभी भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम सभा के माध्यम से विजयी बनाने की अपील करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक भूपेंद्र सवन्नी व जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने 13 नवंबर को प्रातः 9 बजे से पूर्व ग्राम जमकुही पहुँचने की अपील की है।