Home छत्तीसगढ़ शपथ लेते ही 18 लाख आवास की स्वीकृति विष्णु देव सरकार का...

शपथ लेते ही 18 लाख आवास की स्वीकृति विष्णु देव सरकार का निर्णय एतिहासिक:- गोमती साय

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

माननीय मुख्य मंत्री विष्णु देव साय द्वारा शपथ ग्रहण करते ही 18 लाख गरीबों के आवास की स्वीकृति के निर्णय को एतिहासिक बताते हुए पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने कहा कि विष्णु देव सरकार के इस निर्णय से प्रदेश के गरीबों के घर का सपना साकार होगा। भाजपा की कथनी करनी को एक बताते हुए गोमती साय ने कहा भाजपा का वादा था शपथ ग्रहण करते ही गरीबों का आवास तत्काल स्वीकृत किया जाएगा।प्रदेश के हर गरीब के लिए अपना घर भाजपा का संकल्प है और इसे भाजपा ने पूरा किया है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कैबिनेट की प्रथम बैठक के दौरान ही 18 लाख पीएम आवास को मंजूरी देकर गरीबों का सपना पूरा किया है। गोमती साय ने इस निर्णय को एतिहासिक बताया है।