Home छत्तीसगढ़ उद्यान विभाग की योजनाओ का युवा कृषको को मिल रहा लाभ. भैंसतरा...

उद्यान विभाग की योजनाओ का युवा कृषको को मिल रहा लाभ. भैंसतरा मे लौकी ,बैगन ,टमाटर की खेती कर युवा बना उद्यानिकी कृषक

All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0004
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0001
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0002
All PDF Reader 20260626 00.30.11_page-0003

उद्यानिकी विभाग के सलाह से युवा वर्ग का मन अब उद्यानिकी फसलो की ओर जा रहा है और इन उन्नत फसलो का प्रयोग अब खेतो मे करते हुए इन्हे धान की फसलो से भी अधिक लाभ मिल रहा है ताजा मामला अकलतरा ब्लाक के भैंसतरा ग्राम का है जहां अमोरा उद्यान की प्रभारी प्रियंका सिंह सेंगर से उद्यानिकी सलाह लेकर उद्यानिकी फसल की दिशा मे आगे बढ रहे नवाचारी उद्यानिकी कृषक शशिकांत पिता बलदेव कुशवाहा ने अपने खेतो मे धान के बदले उद्यानिकी फसले जिसमे तकरीबन पांच एकड मे बैगन ,लौकी और टमाटर की खेती की जिसके आशाजनक परिणाम सामने आए और प्रति हेक्टेयर तकरीबन बीस हजार रूपए के मूल्य से नवाचारी कृषक को लाभ हुआ अमोरा उद्यान प्रभारी प्रियंका सिंह ने बताया की जिला उद्यान विभाग की सहायक संचालक श्रीमती रंजना माखीजा के निर्देशानुसार जिले मे उद्यान विभाग के राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत नवाचारी उद्यानिकी कृषको को अनुदान स्वरूप अतिरिक्त लाभ दिया जाता है जिसमे प्रति हेक्टेयर के हिसाब से बीस हजार की राशि विभाग के व्दारा दी जाती है जो उद्यानिकी कृषक नवाचार तरीके से उद्यान विभाग से सलाह लेकर पारम्परिक खेती के बदले सब्जी उत्पादन को ध्यान मे रखकर कार्य करते है एैसे नवाचारी उद्यानिकी कृषको को प्रोत्साहित करने के लिए उद्यानिकी विभाग की ओर से सहयोग मि ल रहा है भैसतरा निवासी उद्यानिकी कृषक के व्दारा ड्रिप पध्दति के साथ बहुत कम रसायन खाद का उपयोग करते हुए सब्जी के लिए फसले तैयार की गई है